रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
बस्ती। आगामी दुर्गापूजा एवं दशहरा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना सोनहा परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्गापूजा आयोजकों, डीजे संचालकों, पीस कमेटी के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लियाथानाध्यक्ष महेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शासन-प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया। आयोजकों को परंपरागत स्थलों पर ही प्रतिमा स्थापित करने तथा नई प्रतिमा स्थापना के लिए नियमानुसार अनुमति लेने के निर्देश दिए गएपुलिस ने पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, सुरक्षित विद्युत कनेक्शन लेने, हाईटेंशन तारों के नीचे पंडाल नहीं लगाने तथा निर्धारित मार्ग से ही प्रतिमाओं का विसर्जन करने की हिदायत दी। साथ ही विसर्जन स्थलों पर साफ-सफाई एवं पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग भी बैठक में रखी गईवहीं डीजे संचालकों को सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्धारित मानकों के तहत ही डीजे बजाने तथा आपसी प्रतिस्पर्धा से बचने की स्पष्ट हिदायत दी गई।थानाध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा माहौल बिगाड़ने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगीबैठक में मौजूद आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों ने पुलिस-प्रशासन को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं परंपरागत तरीके से त्योहार मनाने का भरोसा दिलाया।






