
पीलीभीत:- टाइगर रिजर्व से सटे ग्रामीण इलाकों में बाघ की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह पूरनपुर क्षेत्र के गांव पताबोझी में खेत पर सिंचाई के लिए पानी देखने गए 18 वर्षीय युवक पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप और भय का माहौल है।नाले की तरफ से अचानक किया हमलागांव पताबोझी निवासी 18 वर्षीय महेंद्र के अनुसार, उसका खेत जंगल की सीमा से सटा हुआ है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने धान के खेत में कीटनाशक दवा डालने गया था। दवा छिड़कने के बाद वह फसल की सिंचाई के इंतजाम देखने के लिए जंगल किनारे स्थित नाले की ओर बढ़ा। तभी झाड़ियों से निकलकर बाघ ने उस पर अचानक झपट्टा मार दिया।चीख-पुकार सुन दौड़े ग्रामीण, बची जानबाघ के अचानक हमले से महेंद्र ने हिम्मत नहीं हारी और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर हांका लगाते हुए मौके की ओर दौड़े। भारी संख्या में लोगों को शोर मचाते हुए आता देख बाघ युवक को छोड़कर वापस जंगल में भाग गया।सीएचसी से जिला अस्पताल रेफरहमले के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण लहूलुहान महेंद्र को लेकर पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल पीलीभीत रेफर कर दिया।घटना की सूचना के बाद से सीमावर्ती गांवों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और बाघ की निगरानी के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
दूरदर्पण न्यूज़ से जुड़ने व विज्ञापन के लिए संपर्क करें क्राइम ब्यूरो अमित दीक्षित +91 63991 45244






