बस्ती| .उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत वितरण खंड बस्ती के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।संघ का आरोप है कि 15 मई 2017 के श्रम कानूनों का उल्लंघन कर आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाया जा रहा है।ज्ञापन में हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा कार्य पर वापस लेने की मांग की गई है।साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को आउटसोर्स सेवा प्रदाता के माध्यम से प्रावधानों के तहत शामिल करने की मांग उठाई गई है।संघ ने इन समस्याओं के समाधान के लिए 13 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री से लखनऊ स्थित आवास पर मिलने का निर्णय लिए जाने की बात कही है।ज्ञापन में कहा गया है कि यदि मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने दी गई तो संगठन द्वारा शक्ति भवन मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय तक अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।धरना-प्रदर्शन में कार्य क्षेत्र के अंतर्गत कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा भाग लेने की बात कही गई है।संघ ने अधीक्षण अभियंता से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है।ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और विद्युत वितरण खंड के अधिकारियों को भी भेजी गई
Uncategorized
October 4, 2026
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत वितरण खंड बस्ती के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा
बस्ती| .उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने विद्युत वितरण खंड बस्ती के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आउटसोर्स कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई है।संघ का आरोप है कि 15 मई 2017...
Rahul Singh
Author at दूरदर्पण न्यूज़






