दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्तकिसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर झबरेड़ा थाने में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनीमहिला सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारपीलीभीत: पूरनपुर में खेत गए 18 वर्षीय युवक पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर​पूरनपुर
BREAKING
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्त

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापन
5 hours ago
प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तार
19 minutes ago
पीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
11 hours ago
कम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्ना
12 hours ago
लक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारी
13 hours ago

लंबित मांगों को लेकर कलीनगर में गरजे लेखपाल

2800 ग्रेड पे व तबादलों की मांग पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी ​पीलीभीत/कलीनगर। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कलीनगरने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया...

2800 ग्रेड पे व तबादलों की मांग पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, 17 अक्टूबर से कार्य बहिष्कार की चेतावनी

​पीलीभीत/कलीनगर। लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील कलीनगर
ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। शनिवार को संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कलीनगर को सौंपकर शासन स्तर पर अटकी मांगों के त्वरित निस्तारण की मांग की। संघ ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेश भर के लेखपाल 17 अक्टूबर 2026 से पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

​ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि राजस्व प्रशासन की रीढ़ होने के बावजूद लेखपाल संवर्ग वेतन विसंगति, पदोन्नति में देरी, स्थानांतरण पर रोक और बढ़ते कार्यभार की मार झेल रहा है।

​प्रमुख मांगें जिन पर संघ ने जताया रोष:

​10 वर्षों से 2800 ग्रेड पे का इंतजार: संघ ने बताया कि 2800 ग्रेड पे और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पिछले एक दशक से लंबित है। पूर्व पत्राचारों का हवाला देते हुए इस पर तत्काल शासनादेश जारी करने की मांग की गई।

​आठ साल से अटके अंतरमंडलीय तबादले: करीब 8 वर्षों से अंतरमंडलीय स्थानांतरण न होने के कारण सैकड़ों लेखपाल अपने गृह मंडल व जनपद से सैकड़ों किलोमीटर दूर सेवाएं देने को मजबूर हैं। संघ ने स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल अविलंब दोबारा खोलने की मांग उठाई।

​पदोन्नति सूची तत्काल हो जारी: चयन वर्ष 2025-26 के तहत विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी सूची जारी नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी निराशा है।

​नवनियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण व परिणाम: चयन वर्ष 2024 के नवनियुक्त लेखपालों की प्रशिक्षण परीक्षा का परिणाम, प्रमाण पत्र जारी करने और उनके स्थायीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया गया।

​तकनीकी पद और संसाधन: लेखपालों से अधिकांश कार्य ऑनलाइन कराए जा रहे हैं, इसलिए इस पद को तकनीकी पद घोषित किया जाए तथा कार्य संचालन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले लैपटॉप, मोबाइल और आवश्यक डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।

​प्रशासनिक कार्यों के ठप होने का अंदेशा

संघ के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि यदि शासन ने मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया, तो 17 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान आमजन व सरकारी कामकाज प्रभावित होने की पूरी जिम्मेदारी राजस्व परिषद और शासन की होगी।

Advertisement

Amit Dixit

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top