उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक युवक की बर्बरतापूर्वक पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) सुकीर्ति माधव ने दियोरिया कलां थाने में तैनात दरोगा मैनपाल को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।मामला दियोरिया कलां थाना क्षेत्र के दियोहना पिपरैया गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी फूलचंद का अपने पिता के साथ घरेलू विवाद हुआ था। पिता की शिकायत पर 1 अक्टूबर को दरोगा मैनपाल पुलिस टीम के साथ आरोपी युवक को हिरासत में लेने गांव पहुंचे थे।जंगल में ले जाकर पीटने का आरोपपीड़ित फूलचंद का गंभीर आरोप है कि दरोगा उसे सीधा थाने ले जाने के बजाय जंगल की ओर ले गए। वहां उससे जबरन एक पेड़ पकड़वाया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। युवक ने वायरल वीडियो में यह भी दावा किया है कि थाने लाने के बाद भी उसे लातों से मारा-पीटा गया।बिना मेडिकल कराए शांति भंग में चालानपीड़ित का कहना है कि पुलिस ने उसका नियमानुसार मेडिकल परीक्षण तक नहीं कराया और जबरन अंगूठा लगवाकर उसका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।SP की जांच के बाद गिरी गाजसोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल होने के बाद एसपी सुकीर्ति माधव ने मामले का खुद संज्ञान लिया। विभागीय जांच में दरोगा मैनपाल का आचरण और व्यवहार अनुचित पाया गया। जांच रिपोर्ट के आधार पर दरोगा को लाइन हाजिर करते हुए विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट:- अमित दीक्षित






