रुड़की, 04 अक्टूबर। तहसील रुड़की परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ‘सीएमएस मोमेंट्स’ कंपनी के मालिक एवं संस्थापक परवेज़ मलिक को शासन-प्रशासन के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।
एसडीएम दीपक सेठ तथा तहसीलदार विकास अवस्थी ने संयुक्त रूप से परवेज़ मलिक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनकी कंपनी की कार्यप्रणाली की सराहना की।
बता दे, परवेज़ मलिक और उनकी टीम उत्तराखंड राज्य के साथ-साथ देशभर में फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, ड्रोन सर्विलांस, एलईडी वॉल और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी जैसी अत्याधुनिक सेवाएं प्रदान करती है। शासन-प्रशासन द्वारा आयोजित बड़े आयोजनों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने में उनकी तकनीकी सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
विशेष रूप से कांवड़ मेला, कुंभ मेला, चारधाम यात्रा, साबिर पाक उर्स, राजकीय मेलों और विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्थाओं में उनकी टीम ने अहम भूमिका निभाई है। इसके अलावा, ट्रैफिक जाम की स्थिति में ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी कर यातायात को सुचारू बनाने में भी उनका सहयोग सराहनीय रहा है।
सम्मान प्राप्त करने के बाद परवेज़ मलिक ने सभी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “अधिकारियों द्वारा यह सम्मान प्राप्त होना मेरे और मेरी पूरी टीम के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। हम शासन-प्रशासन के साथ मिलकर आधी रात को भी अपनी सेवाएं देने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। भविष्य में भी हम आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य और देश की सेवा में इसी निष्ठा के साथ योगदान देते रहेंगे।”
उत्कृष्ट तकनीकी सेवाओं एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए ‘सीएमएस मोमेंट्स’ के संस्थापक परवेज मलिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
रुड़की, 04 अक्टूबर। तहसील रुड़की परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 'सीएमएस मोमेंट्स' कंपनी के मालिक एवं संस्थापक परवेज़ मलिक को शासन-प्रशासन के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान और बेहतरीन तकनीकी सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया।एसडीएम दीपक...






