दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्तकिसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर झबरेड़ा थाने में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनीमहिला सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारपीलीभीत: पूरनपुर में खेत गए 18 वर्षीय युवक पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर​पूरनपुर
BREAKING
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्त

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापन
2 hours ago
प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तार
3 hours ago
पीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
14 hours ago
कम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्ना
15 hours ago
लक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारी
16 hours ago

इटवा के राकेश यादव की कथित भूमिका, अलग-अलग नामों पर पंजीकरण, 50 डिग्रियों-स्टाम्प पेपर, सील काटने के मामले जनता सेवा हॉस्पिटल, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर एवं सीटीस्कैन पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर पूर्वा अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने स्वास्थ्य मंत्री से मांगी उच्चस्तरीय जांच

Oplus_131072 लखनऊ। जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण, वास्तविक संचालन, दस्तावेजों, सीलिंग एवं विभागीय कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग...
Oplus_131072

लखनऊ। जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा क्षेत्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण, वास्तविक संचालन, दस्तावेजों, सीलिंग एवं विभागीय कार्रवाई को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को भेजे शिकायत पत्र में जनता सेवा अस्पताल, लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड एवं सीटी स्कैन सेंटर, पूर्वा डायग्नोस्टिक सेंटर, पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर, एमए फार्मा सहित संबंधित प्रतिष्ठानों के अभिलेखों की जांच कराने की मांग की है।

शिकायत में आरोपों को अंतिम सत्य मानने के बजाय उनके अभिलेखीय सत्यापन पर जोर देते हुए कहा गया है कि यह जांच स्पष्ट करे कि संबंधित प्रतिष्ठानों का वास्तविक संचालन और प्रबंधन किसके द्वारा किया जा रहा था। विशेष रूप से राकेश यादव की कथित भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। इसमें कर्मचारियों की नियुक्ति, डॉक्टरों की व्यवस्था, आर्थिक लेन-देन, विभागीय पत्राचार और प्रतिष्ठानों के वास्तविक प्रबंधन की भूमिका की जांच कराने को कहा गया है।

अलग-अलग नामों पर पंजीकरण और नाम बदलकर संचालन की जांच की मांग

राहुल सिंह ने शिकायत में कहा कि यह भी जांच का विषय है कि कहीं किसी प्रतिष्ठान पर शिकायत, सीलिंग, एफआईआर अथवा विभागीय कार्रवाई के बाद नाम, संचालक या पंजीकरण बदलकर उसी अथवा संबंधित परिसर में दोबारा संचालन तो नहीं किया गया। इसके लिए पुराने और नए पंजीकरण रिकॉर्ड, परिसर, डॉक्टर, कर्मचारी, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बैंकिंग एवं डिजिटल भुगतान संबंधी विवरणों का आपस में मिलान कराने की मांग की गई है

yadavzero333@gmail.com ई-मेल आईडी को लेकर भी जांच

शिकायत में पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर एवं लक्ष्मी अल्ट्रासाउंड सेंटर से संबंधित अभिलेखों में yadavzero333@gmail.com ई-मेल आईडी के प्रयोग की बात सामने आने का उल्लेख करते हुए विभागीय रिकॉर्ड से इसकी पुष्टि कराने की मांग की गई है। यह भी कहा गया है कि यदि विभिन्न स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों में समान ई-मेल, मोबाइल नंबर अथवा अन्य संपर्क विवरण पाए जाते हैं तो उनके आपसी संबंध की भी जांच होनी चाहिए

करीब 50 डिग्रियों और स्टाम्प पेपर का मामला भी जांच के घेरे में

शिकायत में संबंधित परिसर से करीब 50 डिग्रियां एवं स्टाम्प पेपर मिलने की बात का उल्लेख करते हुए इनके स्रोत, स्वामित्व, वास्तविकता, वैधानिकता और वर्तमान अभिरक्षा की जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि इन दस्तावेजों की जब्ती अथवा सुपुर्दगी सूची तैयार हुई थी या नहीं और वर्तमान में ये दस्तावेज किसके कब्जे में हैं

जनता सेवा अस्पताल की सील और कथित सील काटने की घटना की जांच

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने जनता सेवा अस्पताल के सील किए जाने, संबंधित एफआईआर और कथित रूप से सील काटे जाने के वीडियो की स्वतंत्र जांच की मांग की है। शिकायत में अस्पताल की सीलिंग के आदेश, सीलिंग के समय प्राप्त दस्तावेज एवं सामग्री, सील लगाने की प्रक्रिया, कथित सील काटने की घटना, उपलब्ध वीडियो एवं सीसीटीवी फुटेज तथा उसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा कराने की मांग की गई है

पूर्वा और पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर के रिकॉर्ड की समीक्षा की मांग

खुनियाव के बढ़या स्वास्थ्य केंद्र स्थित पूर्वा डायग्नोस्टिक सेंटर से संबंधित शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई जांच, नोटिस, जवाब, निरीक्षण रिपोर्ट एवं अंतिम कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड तलब करने की मांग की गई है। वहीं बेवा स्थित पीसी डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण, लाइसेंस, डॉक्टर, एनओसी, निरीक्षण रिपोर्ट, नोटिस, जवाब एवं विभागीय कार्रवाई की समीक्षा कराने को कहा गया है

बैंकिंग, डिजिटल भुगतान और कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में

शिकायत में संबंधित प्रतिष्ठानों के उपलब्ध एवं विधिक रूप से प्राप्त किए जा सकने वाले बैंकिंग और डिजिटल भुगतान रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की गई है। यह भी पता लगाने को कहा गया है कि प्रतिष्ठानों की आय अथवा भुगतान किस व्यक्ति या संस्था के खाते में प्राप्त होते थे

इसके अलावा डॉक्टर, तकनीशियन एवं कर्मचारियों की नियुक्ति किसने की, भुगतान कौन करता था और विभागीय दस्तावेजों में किस व्यक्ति अथवा संस्था का उल्लेख था—इसकी भी जांच कराने की मांग की गई है। संबंधित भवनों के स्वामित्व, किरायानामा और वास्तविक कब्जे की भी जांच का आग्रह किया गया है

पत्रकार राहुल सिंह के वाहन जलाने की घटना को भी जांच से जोड़ने की मांग

शिकायत में पत्रकार राहुल सिंह के वाहन जलाए जाने की घटना का भी उल्लेख किया गया है

पत्र के अनुसार इस मामले में थाना सोनहा, जनपद बस्ती में मुकदमा संख्या 172/2026 दर्ज होने की जानकारी है, जिसमें राकेश यादव एवं अन्य के विरुद्ध कार्रवाई की गई है

राहुल सिंह की ओर से घटना को उनके द्वारा प्रकाशित समाचारों और संबंधित मामलों की पृष्ठभूमि में संदिग्ध बताए जाने का उल्लेख करते हुए शिकायत में सीसीटीवी फुटेज, घटनास्थल के साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, मोबाइल/सीडीआर एवं अन्य वैधानिक रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही पत्रकार को किसी भी प्रकार के दबाव, धमकी अथवा प्रताड़ना से सुरक्षा देने की मांग की गई है

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी समीक्षा की मांग

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने अब तक संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई की बिंदुवार समीक्षा कराने की मांग की है। शिकायत में कहा गया है कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा शिकायतों के बावजूद समय से निरीक्षण, कार्रवाई, सीलिंग, दस्तावेजों की सुरक्षा अथवा नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई है तो उसकी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए

जांच में दोष सिद्ध होने पर कार्रवाई की मांग

राहुल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ किसी व्यक्ति को बिना जांच दोषी घोषित करने की मांग नहीं करता। संगठन की मांग केवल आरोपों, दस्तावेजों और विभागीय रिकॉर्ड की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अभिलेखीय जांच की है। यदि आरोप निराधार हैं तो जांच से स्थिति स्पष्ट हो और यदि अनियमितताएं प्रमाणित होती हैं तो संबंधित व्यक्ति अथवा संस्था के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए

शिकायत में गंभीर अनियमितता प्रमाणित होने पर संबंधित स्वास्थ्य प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार ब्लैकलिस्ट/डिबार करने तथा भविष्य के पंजीकरण और संचालन की अनुमति के संबंध में नियमानुसार निर्णय लेने की मांग भी की गई है

Advertisement

Rahul Singh

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top