हरिद्वार /ज्वालापुर, 11 अक्टूबर। जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर रुड़की द्वारा ज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब (रजि०) के तत्वावधान में रविवार को ज्वालापुर के मोहल्ला कोटरवान मंडी का कुआं, रोशन अली मजार के पास में एक भव्य रक्तदान एवं निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्रवासियों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की।
शिविर की मुख्य विशेषता यह रही कि इसमें पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इसके साथ ही शिविर में पहुंचे सैकड़ों जरूरतमंद लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई और चिकित्सकों के परामर्शानुसार उन्हें दवाइयां भी वितरित की गईं। वरिष्ठ समाजसेवी हर्षित सैनी ने सभी रक्तदाताओं को उपहार भेंटकर उनका हौसला बढ़ाया और सम्मानित किया।
शिविर का शुभारंभ प्रसिद्ध बिल्डर अकबर खान ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे सेवा शिविर समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को समय पर राहत पहुंचाने का कार्य करते हैं।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित ठेकेदार अनीस खान ने रक्तदान को एक महान कार्य बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज हित के कार्यों के लिए वह हमेशा संगठन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष बाबर खान ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान से तीन लोगों की बहुमूल्य जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान वास्तव में महादान है और हर स्वस्थ व्यक्ति को जनहित में वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संस्था भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी और सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखेगी।
शिविर को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रेस क्लब के महामंत्री बिक्रमजीत सिंह व कोषाध्यक्ष दानिश कुरैशी, उपाध्यक्ष नोशाद अली, अमित वर्मा, प्रेस क्लब के सदस्यगण सागर ठाकुर, गोपाल शर्मा, अभिषेक कश्यप, मुनीश शर्मा आदित्य त्यागी,प्रीति अग्रवाल, रोहन, अमित सैनी सहित सय्यद बुरहान अली, अनवर अहमद, हाजी मुन्फैत अली, पूर्व जेल विजिटर,नवाज अब्बासी,जैनुल अंसारी,सारिक खान, हाजी यासीन अंसारी
सकूने नजर, फैजान अंसारी सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।






