
बस्ती । सोनहा आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए एसडीएम भानपुर हिमांशु कुमार के नेतृत्व में रविवार को सोनहा कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी रूधौली संजय सिंह एवं थाना प्रभारी सोनहा महेश सिंह मौजूद रहेएसडीएम हिमांशु कुमार ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पंडाल आयोजकों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पूजा आयोजन के दौरान सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो और यातायात व्यवस्था बाधित न होने पाएपंडालों में सुरक्षा के आवश्यक उपकरण उपलब्ध रखने, विद्युत तारों को खुले में न रखने तथा आयोजन समिति के कम से कम एक जिम्मेदार सदस्य की हर समय मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने आयोजकों से पर्व के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील कीक्षेत्राधिकारी संजय सिंह एवं थाना प्रभारी महेश सिंह ने भी पुलिस बल को लगातार सतर्क रहने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है






