दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्तकिसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर झबरेड़ा थाने में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनीमहिला सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारपीलीभीत: पूरनपुर में खेत गए 18 वर्षीय युवक पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर​पूरनपुर
BREAKING
फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्त

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापन
3 hours ago
प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तार
2 hours ago
पीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
13 hours ago
कम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्ना
14 hours ago
लक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारी
15 hours ago

फेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापन

FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई की मांग बस्ती। पत्रकारों एवं मीडिया जगत के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। मामले...

FIR दर्ज कर निष्पक्ष जांच और विधिक कार्रवाई की मांग

बस्ती। पत्रकारों एवं मीडिया जगत के विरुद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र, अमर्यादित एवं आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग को लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। मामले को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक बस्ती को ज्ञापन सौंपकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध पाए जाने पर कांग्रेस नेता अनिल त्रिपाठी के विरुद्ध FIR दर्ज कर विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई

सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज एवं शासन-प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी का कार्य करते हैं। पत्रकारों द्वारा जनहित के मुद्दों को उठाना, शासन-प्रशासन से सवाल करना तथा आमजन की समस्याओं को सामने लाना लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में पत्रकारों एवं मीडिया के विरुद्ध सार्वजनिक मंच पर कथित रूप से अमर्यादित एवं निम्नस्तरीय भाषा का प्रयोग गंभीर विषय है

राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पुलिस अधीक्षक से मांग की कि फेसबुक पर की गई संबंधित पोस्ट एवं टिप्पणियों की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराई जाए। साथ ही पोस्ट, कमेंट, स्क्रीनशॉट, लिंक, वीडियो, ऑडियो तथा अन्य उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित कराया जाए, जिससे वास्तविक तथ्यों की पुष्टि हो सके और साक्ष्यों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे

ज्ञापन में मांग की गई कि यदि जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध सामने आता है तो प्रचलित कानून की उपयुक्त धाराओं में FIR दर्ज कर प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही पत्रकारों को किसी प्रकार की धमकी, दबाव अथवा प्रताड़ना से बचाने के लिए आवश्यक सुरक्षा एवं विधिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाए

राहुल सिंह ने कहा कि मामले की जांच निष्पक्ष एवं समयबद्ध तरीके से कराते हुए पत्रकारों को पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाना चाहिए। साथ ही संबंधित राजनीतिक दल के शीर्ष नेतृत्व से भी अपेक्षा की गई कि पत्रकारों एवं मीडिया के प्रति कथित अमर्यादित भाषा के मामले को गंभीरता से लेते हुए अपने स्तर से जांच कर आवश्यक

अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करे
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर किसी भी प्रकार का हमला, दबाव अथवा अपमान स्वीकार्य नहीं है पत्रकारिता की स्वतंत्रता एवं पत्रकारों के सम्मान की रक्षा लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने पुलिस प्रशासन से प्रकरण में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की

Advertisement

Rahul Singh

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top