पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने शनिवार को जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह जोगी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।प्रदर्शन के बाद यूनियन के पदाधिकारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अपनी राष्ट्रीय स्तर की मांगों और चिंताओं से अवगत कराया।भाकियू जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह जोगी ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि भाकियू किसानों और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार आवाज उठा रही है, और इसी कड़ी में पीलीभीत जिला मुख्यालय पर यह सांकेतिक प्रदर्शन कर विरोध जताया गया है।इस दौरान भाकियू (टिकैत) के तमाम जिलास्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दूरदर्पण न्यूज़ से जुड़ने व विज्ञापन के लिए संपर्क करें क्राइम ब्यूरो अमित दीक्षित +91 63991 45244






