
बीसलपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा ने नगर क्षेत्र में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने सतीश दीक्षित को नगर उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।
जिलाध्यक्ष द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र में नवनियुक्त नगर उपाध्यक्ष से संगठन के संविधान और नियमावली के अनुरूप कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की अपेक्षा की गई है। साथ ही, जिला व प्रदेश नेतृत्व के समन्वय से वीर सावरकर और पंडित मदन मोहन मालवीय के विचारों व सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा ने कहा कि नगर क्षेत्र में संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
अपनी नियुक्ति पर सतीश दीक्षित ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विश्वास पर खरा उतरने और हिंदू महासभा के विस्तार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।






