दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्तकिसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर झबरेड़ा थाने में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनीमहिला सहायक उपनिरीक्षक 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तारपीलीभीत: पूरनपुर में खेत गए 18 वर्षीय युवक पर बाघ का हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर​पूरनपुरहरिद्वार में 60-दिवसीय मेगा ड्राइव के अंतर्गत ग्राम इक्कड़ कला में विशाल बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता, जनसहायता एवं स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन
BREAKING
प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिलजिलाधिकारी ने पीएम श्री संविलियन विद्यालय सेहरामऊ दक्षिणी का किया निरीक्षण, दोषियों से वसूली और प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश​पीलीभीत: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ भाकियू (टिकैत) का कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपामहिला को निवाला बनाने वाले गुलदार को मारने के आदेश, हाईवे जाम के बाद वन विभाग सख्तकिसान सेना (अ) के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर झबरेड़ा थाने में अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

प्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तार
1 hour ago
पीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल
10 hours ago
कम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्ना
11 hours ago
लक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारी
12 hours ago
एसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखी
14 hours ago

पीलीभीत: मात्र ₹6500 के विवाद में दोस्तों ने की युवक की गला घोंटकर हत्या, शव नदी में फेंका; तीनों आरोपी गिरफ्तार

​बीसलपुर (पीलीभीत)। रुपये के मामूली लेनदेन और आपसी रंजिश के चलते दोस्तों ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बीसलपुर क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय शिवम शर्मा की शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या...

​बीसलपुर (पीलीभीत)। रुपये के मामूली लेनदेन और आपसी रंजिश के चलते दोस्तों ने ही अपने साथी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बीसलपुर क्षेत्र की है, जहां 28 वर्षीय शिवम शर्मा की शराब पिलाने के बाद गला घोंटकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पनघेली नदी में बहा दिया गया। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​21 सितंबर से लापता था शिवम

​मृतक शिवम शर्मा बीते 21 सितंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो उसकी मां बिट्टो देवी ने पुलिस में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 2 अक्टूबर को बरेली सीमा क्षेत्र में पनघेली नदी से शिवम का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

​शराब पिलाकर नदी किनारे उतारा मौत के घाट

​पुलिस तफ्तीश और सर्विलांस की मदद से जब संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रजनीश के शिवम पर ₹6,500 बकाया थे, जिसे लेकर दोनों के बीच तनाव चल रहा था। वहीं, दूसरे आरोपी मिथुन के साथ भी शिवम का पुराना विवाद था।

​योजना के तहत आरोपियों ने शिवम को साथ बुलाया और पनघेली नदी के किनारे ले जाकर उसे शराब पिलाई। नशे की हालत में होने पर आरोपियों ने गला घोंटकर उसकी जान ले ली और शव को नदी में फेंक दिया।

​बाइक और प्लास्टिक का कट्टा बरामद

​पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अक्टूबर को दो मुख्य आरोपियों रजनीश उर्फ सतेंद्र कुमार और हरीश कुमार को दबोचा। वहीं, तीसरे फरार आरोपी मिथुन को सोमवार, 5 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया गया।

​पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और प्लास्टिक का कट्टा भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।

Advertisement

Amit Dixit

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top