पीलीभीत। असम हाईवे पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव हरसिंहपुर के पास स्थित एक बरात घर के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े हाईटेंशन बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर नीचे गिर पड़े।

गनीमत रही कि उस वक्त कोई राहगीर या अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।कार में फंसे घायलों को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने निकालाघटना शनिवार रात करीब 11:45 बजे की है। खुटार की तरफ से पीलीभीत जा रही कार जैसे ही हरसिंहपुर के पास पहुंची, अचानक बेकाबू होकर सीधे बिजली के खंभे में जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई और सभी सवार कार के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता (शिवम भदौरिया, उद्देश्य जादौन, सिद्धांत जादौन, प्रांजल सिंह, मयंक सिंह, आदर्श दीक्षित और सचिन मिश्र) तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी पूरनपुर भिजवाया।हादसे में घायल हुए लोग:जयसिंह यादव (36 वर्ष), निवासी रूपपुर कमालूहरनाम सिंह (60 वर्ष), निवासी बांसखेड़ा (माधोटांडा)वरुण (35 वर्ष), निवासी नौगवां पकड़ियाआशीष पाल (40 वर्ष), निवासी नौगवां पकड़ियाआशीष चौहान (38 वर्ष), निवासी गोदावरी स्टेटदो की हालत गंभीर, बरेली रेफरसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां दो लोगों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बरेली भेज दिया गया है।मामले पर सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के कारणों की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।
रिपोर्ट:- अमित दीक्षित






