दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारपीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरूपीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाककरहिया पुल प्रतिमा विसर्जन स्थल का क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशनवरात्रि पर्व को लेकर मुंडेरवा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, छात्राओं और व्यापारियों को किया सुरक्षा के प्रति जागरूकफेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखीदेहरादून में फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी: बंद हॉस्टल से 30 लाख रुपये का सामान गायब, फर्जी एग्रीमेंट दिखाकर दिया वारदात को अंजामज्वालापुर-हरिद्वार प्रेस क्लब और जीवन चेरिटेबल ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान एवं नेत्र जांच शिविर संपन्नजीएफ कॉलेज के डॉ. सईद अख्तर दुनिया के टॉप-2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल
BREAKING
ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारपीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरूपीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाककरहिया पुल प्रतिमा विसर्जन स्थल का क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशनवरात्रि पर्व को लेकर मुंडेरवा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, छात्राओं और व्यापारियों को किया सुरक्षा के प्रति जागरूकफेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तारपीलीभीत के गजरौला में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायलकम खर्च में मरीजों को मिलेगी जांच की सुविधा : सुरेश खन्नालक्सर में गोल चौराहे पर दिनदहाड़े फायरिंग में युवक घायल, नामजद समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज एवं तलाश जारीएसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा में पुलिस का पैदल गश्त, दुर्गा पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था परखी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार
3 hours ago
पीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरू
2 hours ago
पीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​
12 hours ago
उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाक
12 hours ago
करहिया पुल प्रतिमा विसर्जन स्थल का क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
14 hours ago

कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते मृतक के परिजन

Repoter Subhan Raza कैसरगंज बहराइच। ​भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव की मौजूदगी में सोमवार दोपहर कुलदीप निषाद का उनके पैतृक गांव गोड़ाहिया नंबर 1 में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में...

Repoter Subhan Raza

कैसरगंज बहराइच। ​भारी पुलिस बल और क्षेत्रीय विधायक आनंद यादव की मौजूदगी में सोमवार दोपहर कुलदीप निषाद का उनके पैतृक गांव गोड़ाहिया नंबर 1 में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान गांव में काफी तनाव और गमगीन माहौल रहा। मृतक के परिजनों ने कैसरगंज पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि कुलदीप का अपहरण कर हत्या की गई है, लेकिन पुलिस शुरुआत से ही मामले को टालती रही और उनकी गुहार अनसुनी करती रही।

घटना की जानकारी मिलते ही विकासशील इंसान पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद और जिला सह प्रभारी विनेश निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार के बीच पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। ​वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी अनिल निषाद ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि वीआईपी पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिजनों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। जब तक दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही नहीं हो जाती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। जानकारी के मुताबिक जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के ​ग्राम गोड़ाहिया नंबर 1 निवासी 22 वर्षीय कुलदीप निषाद 2 अक्टूबर की सुबह करीब 8 बजे गन्ने के खेत में पत्ती काटने निकला था। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खेत और पास में बह रहे घाघरा के नाले में तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। पुलिस ने खेत के पास बह रहे घाघरा के नाले में डूबने की आशंका जताकर एसडीआरएफ को सूचित किया। 36 घंटे बाद 3 अक्टूबर की शाम एसडीआरएफ ने नाले से कुलदीप का शव बरामद किया। ​मृतक के पिता चेतराम ने बताया कि कुलदीप के शरीर पर चोट के स्पष्ट निशान थे। पिता का कहना है कि हम लगातार पुलिस से कह रहे थे कि बेटे का अपहरण कर लिया गया है और हमारी निशानदेही पर छापेमारी की जाए, लेकिन पुलिस ने हमारी बात नहीं सुनी। हत्यारों के खिलाफ नामजद तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। ​इसी आक्रोश में रविवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों ने कैसरगंज में लखनऊ-बहराइच हाईवे स्थित बगद्वारापुर चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी कैसरगंज डीके श्रीवास्तव ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। ​थाना प्रभारी कैसरगंज राजकुमार पांडे का कहना है कि 2 अक्टूबर को गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन की जा रही थी। 3 अक्टूबर को शव पानी में मिला, जिसका पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मृत्यु की पुष्टि हुई है।

Advertisement

Zainab Fatima

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top