

पीलीभीत। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश की नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण दायित्वों की घोषणा की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित आकाश नारायण पाराशर ने देव नगरी पीलीभीत के अति प्राचीन देवालय ठाकुर गोपीनाथ राधारमण मंदिर पहुंचकर सेवायत वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने माला पहनाकर उन्हें युवा प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश का संरक्षक घोषित किया।कार्यक्रम के दौरान वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी के हाथों प्रदेश अध्यक्ष पंडित आकाश नारायण पाराशर ने प्रदेश महामंत्री के पद पर पंडित सचिन मिश्रा तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर पंडित पीयूष मिश्रा को मनोनयन पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की मुख्य कार्यकारिणी के प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित श्रीधर पाण्डेय भी मौजूद रहे। उन्होंने नवनियुक्त दोनों पदाधिकारियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।प्रदेश अध्यक्ष पंडित आकाश नारायण पाराशर ने कहा कि युवा प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र किया जाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के छह मंडलों में मंडल अध्यक्ष एवं मंडल कार्यकारिणी तथा 26 जिलों में जिला अध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मंडल और जिला स्तर तक सक्रिय बनाकर समाज के अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।संस्कार और संस्कृति को मजबूत करने पर जोरकार्यक्रम में वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी ने ब्राह्मण समाज में पारंपरिक संस्कारों एवं संस्कृति के संरक्षण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ब्राह्मण समाज अपनी परंपराओं और पहचान से धीरे-धीरे दूर होता जा रहा है, जो चिंता का विषय है। उन्होंने समाज में संस्कारों को मजबूत करने के लिए सामूहिक स्तर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों की आवश्यकता बताई।गोपीजीवन गोस्वामी जी ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपने संस्कार, संस्कृति और परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी को जागरूक करना होगा। इसके लिए ब्राह्मण महासभा को पूरे प्रदेश में ऐसे आयोजन करने चाहिए, जिनसे बच्चों और युवाओं में भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक संस्कारों के प्रति जागरूकता पैदा हो सके।11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारवैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी के सुझाव पर प्रदेश अध्यक्ष आकाश पाराशर ने पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद अगले वर्ष बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजन के अवसर पर 11 फरवरी 2027 को प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार आयोजित कराने का संकल्प लिया।इस आयोजन को प्रदेशव्यापी स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में संपर्क अभियान चलाकर यज्ञोपवीत संस्कार कराने योग्य बालकों का चयन किया जाएगा। इसके बाद सभी जिलों से समन्वय स्थापित कर प्रदेश स्तरीय वृहद सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन कराया जाएगा।पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन की विस्तृत रूपरेखा वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी के संरक्षण में तैयार की जाएगी। संगठन का उद्देश्य धार्मिक संस्कारों और भारतीय संस्कृति से नई पीढ़ी को जोड़ना तथा समाज में पारंपरिक संस्कारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।ये रहे उपस्थितइस अवसर पर वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामी जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित श्रीधर पाण्डेय, पश्चिमी उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आकाश पाराशर, प्रदेश महामंत्री पंडित सचिन मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष पंडित पीयूष मिश्रा, पंडित अभिषेक शर्मा सहित अन्य ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
दूरदर्पण न्यूज़ से जुड़ने व विज्ञापन के लिए संपर्क करें क्राइम ब्यूरो अमित दीक्षित +91 63991 45244


