
, सिद्धार्थनगर।इटवा आगामी प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के दृष्टिगत सोमवार को क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश ने प्रभारी निरीक्षक इटवा अनिल कुमार दुबे के साथ थाना क्षेत्र के करहिया पुल स्थित प्रतिमा विसर्जन स्थल का भ्रमण एवं निरीक्षण किया।क्षेत्राधिकारी ने विसर्जन स्थल पर पुलिस प्रबंध, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रतिमाओं के आवागमन एवं विसर्जन मार्ग का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इस दौरान अधिकारियों ने विसर्जन मार्ग का भी निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखी जाए।निरीक्षण के दौरान इटवा थाना पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


