यातायात नियमों का पालन कराने के साथ पुलिस ने दिया जागरूकता का संदेश, कहा जिंदगी अनमोल है, घर पर आपका परिवार कर रहा इंतजार
हरदोई/शाहाबाद। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शाहाबाद थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने सराहनीय पहल की। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वाले तमाम लोगों को रोककर यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को हेलमेट वितरित किए और भविष्य में बिना हेलमेट वाहन न चलाने की सख्त नसीहत देकर छोड़ा।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि सड़क पर छोटी सी लापरवाही किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना केवल यातायात नियमों का पालन करना ही नहीं, बल्कि अपनी जिंदगी को सुरक्षित रखना भी है।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि घर से निकलते समय हेलमेट जरूर पहनें, क्योंकि घर पर आपका परिवार आपके सुरक्षित लौटने का इंतजार करता है।
चालान के बजाय जागरूकता पर दिया जोर
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले लोगों को सड़क सुरक्षा का महत्व समझाया गया। थाना प्रभारी ने हेलमेट वितरित कर लोगों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने की सलाह दी।
हेलमेट पुलिस के डर से नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए पहनें
थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने संदेश दिया कि हेलमेट केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नह





