हरदोई।शाहाबाद के ग्राम बिलहरी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा सुहाना पुत्री सर्वेश कुमार,को एक दिन के लिए शाहाबाद कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।

कोतवाली पहुंचीं सुहाना ने कोतवाली परिसर का निरीक्षण किया इसके बाद प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को प्रशासनिक कार्यप्रणाली,जनसमस्याओं के समाधान और पुलिस की जिम्मेदारियों को करीब से समझने का अवसर मिला इस मौके पर वार्डन स्वाति गुप्ता,प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय,क्राइम इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार,महिला दरोगा सीमा यादव महिला कांस्टेबल अंजली शर्मा मौजूद रही






