दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
ACTION: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले सरगना समेत पांच आरोपी गिरफ्तारजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ की बालिकाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवसपूरनपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, आग की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत और पांच लोग घायलएसपी ने रामचंद्र मिशन थाने का किया औचक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुखशाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देशकुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देशपीलीभीत में त्रिपल हत्याकांड: मेले के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसड़क सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस की अनोखी पहल, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नसीहत देकर छोड़ानवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया सदर विधानसभा में जनसम्पर्क, देर रात तक गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात1 दिन के लिए इंस्पेक्टर बनी सुहाना फरियादियों की सुनी फरियादमनरेगा से बना अन्नपूर्णा भवन बना गांव की शान, ग्राम प्रधान अखलाक अहमद के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहनाब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारपीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरूपीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाक
BREAKING
ACTION: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले सरगना समेत पांच आरोपी गिरफ्तारजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ की बालिकाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवसपूरनपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, आग की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत और पांच लोग घायलएसपी ने रामचंद्र मिशन थाने का किया औचक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुखशाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देशकुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देशपीलीभीत में त्रिपल हत्याकांड: मेले के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसड़क सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस की अनोखी पहल, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नसीहत देकर छोड़ानवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया सदर विधानसभा में जनसम्पर्क, देर रात तक गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात1 दिन के लिए इंस्पेक्टर बनी सुहाना फरियादियों की सुनी फरियादमनरेगा से बना अन्नपूर्णा भवन बना गांव की शान, ग्राम प्रधान अखलाक अहमद के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहनाब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

ACTION: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले सरगना समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
3 hours ago
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिद्वार ने मातृ आंचल कन्या विद्यापीठ की बालिकाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस
2 hours ago
पूरनपुर में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा, आग की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत और पांच लोग घायल
2 hours ago
एसपी ने रामचंद्र मिशन थाने का किया औचक निरीक्षण, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर सख्त रुख
4 minutes ago
शाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
12 minutes ago

ACTION: देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों से ठगी करने वाले सरगना समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

​देहरादून । देहरादून पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके...

​देहरादून । देहरादून पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राजपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से मुख्य सरगना समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह विदेशी नागरिकों को एंटीवायरस ऐप बेचने का झांसा देकर भारी मात्रा में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

​एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल को राजपुर क्षेत्र में अवैध कॉल सेंटर के माध्यम से विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी किए जाने की गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को गहनता से जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में सोमवार देर रात पुलिस की तीन अलग-अलग टीमों ने आर्चिड पार्क, तरला नागल रोड स्थित एक मकान में दबिश दी। पुलिस टीम को देखकर कुछ युवक मौके से फरार होने में सफल रहे, हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से पांच आरोपियों को दबोच लिया।

​पुलिस ने मौके से मुख्य सरगना आशीष नागर निवासी मोरिवाड़ा सिटी मेरठ उत्तर प्रदेश, अक्षत शर्मा निवासी शाहखाकी चौक सिटी मेरठ उत्तर प्रदेश, अंशू मुद्गल निवासी अनूपनगर फाजलपुर मेरठ उत्तर प्रदेश, राज सिंह निवासी सिलवारा रोड सिविल लाइन जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश और अभिनव सिंह निवासी शास्त्री नगर जिला सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 14 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, एक आईपैड व ठगी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे अन्य उपकरण बरामद किए हैं।

​पूछताछ के दौरान मुख्य सरगना आशीष नागर ने खुलासा किया कि वह पहले नोएडा के एक कॉल सेंटर में काम कर चुका है, जहां वह इसी प्रकार विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी करता था। करीब तीन महीने पहले वह नौकरी छोड़कर देहरादून आ गया था। उसने ट्रू कॉलर पर अपना नंबर ‘बॉस’ नाम से सेव किया हुआ था। आरोपियों ने विदेशी नागरिकों के लगभग 5,000 मोबाइल नंबर खरीद रखे थे, जिन्हें वे गूगल वॉयस ऐप के जरिए अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को कॉल करते थे।

​गिरोह के सदस्य विदेशी नागरिकों को उनके फोन में तकनीकी खराबी होने का झांसा देते थे और उसे ठीक करने के नाम पर ‘अवास्ट एंटीवायरस ऐप’ डाउनलोड करने की जानकारी देते थे। ऐप उपलब्ध कराने के एवज में वे ग्राहकों से 100 डॉलर कीमत के गिफ्ट कार्ड खरीदवाते थे। हैरानी की बात यह है कि पेमेंट मिलने के बाद भी वे महज 10 प्रतिशत ग्राहकों को ही एंटीवायरस ऐप उपलब्ध कराते थे और बाकी के साथ पूरी धोखाधड़ी करते थे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि विदेशी नागरिकों से मिलने वाले इन गिफ्ट कार्ड्स को वे चीनी नागरिकों को बेच देते थे, जिसके बदले चीनी नागरिक उनके खातों में पैसे डालते थे। पुलिस से बचने के लिए यह गिरोह कुछ दिन कॉल सेंटर चलाने के बाद अपनी जगह बदल देता था।

​फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। देहरादून पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top