
पीलीभीत:पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के बाबनपुरी मोहल्ले में गैस सिलेंडर में आग लगने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। जोरदार धमाके के बाद लगी आग की चपेट में आने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बच्ची की जलकर मौत होने की सूचना है। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में चीख-पुकार मची है और अफरा-तफरी का माहौल है।अस्पताल में चल रहा इलाजघटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए मौके पर चार एंबुलेंस भेजी गईं। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीलीभीत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां से भी एक घायल की हालत अत्यधिक गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर बरेली रेफर किया गया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।






