दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
18 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

​10 साल का धरना और 40 साल की प्रतीक्षा: गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की स्थापना के लिए तेज होगा जन-आंदोलन

●गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग पर फिर तेज होगा आंदोलन, 40 साल के संघर्ष को निर्णायक दिशा देने का संकल्प ●मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएगा सिख समाज, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात हरिद्वार।...

●गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग पर फिर तेज होगा आंदोलन, 40 साल के संघर्ष को निर्णायक दिशा देने का संकल्प

●मतभेद भुलाकर एक मंच पर आएगा सिख समाज, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

हरिद्वार। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की स्थापना की मांग को लेकर सिख समाज का चार दशक पुराना संघर्ष एक बार फिर तेज होने जा रहा है। बुधवार, 11 नवंबर को हरिद्वार स्थित गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब के धरना प्रदर्शन स्थल पर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में संगत ने आंदोलन को नई ऊर्जा और मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि अब इस मांग को लेकर समाज की आवाज और मजबूती से उठाई जाएगी तथा सभी सिख संगठनों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक में श्री गुरु नानक देव धर्म प्रचार समिति के अध्यक्ष सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि सिख समाज पिछले 40 वर्षों से गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की स्थापना की मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। पिछले करीब 10 वर्षों से इसी स्थान पर संगत लगातार धरना देकर अपनी आवाज बुलंद कर रही है। इसके बावजूद मांग का समाधान नहीं होना चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि संगत आज भी पूरी आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ अपने अधिकार एवं धार्मिक भावनाओं से जुड़े इस विषय के समाधान की उम्मीद लगाए बैठी है।

विज्ञापन

मतभेद भुलाकर एक मंच पर आने की अपील

सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि संघर्ष के दौरान अलग-अलग संगठनों और व्यक्तियों के बीच विचारों का अंतर हो सकता है, लेकिन गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग को लेकर सभी का उद्देश्य एक है। कोई भी संगठन या व्यक्ति इस मांग से अलग नहीं है। ऐसे में समय की आवश्यकता है कि सभी आपसी मतभेदों को पीछे छोड़कर एक मंच पर आएं और सामूहिक ताकत के साथ अपनी आवाज बुलंद करें।

बैठक में उपस्थित समिति के संरक्षक बाबा पंडत ने कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब का मामला पूरे सिख समाज की आस्था और भावनाओं से जुड़ा हुआ है। पिछले 40 वर्षों से समाज इस मांग को लेकर संघर्ष कर रहा है। अब समय आ गया है कि सभी संगत और धार्मिक संगठन आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट हों। उन्होंने कहा कि जब तक सभी एक मंच पर आकर मजबूती से आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक संघर्ष को अपेक्षित गति नहीं मिल पाएगी। गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग पूरी कराने के लिए समाज का संघर्ष पूरी एकजुटता के साथ जारी रहेगा।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

सूबा सिंह ढिल्लों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज के साथ बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि जत्थेदार जल्द उत्तराखंड पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे और गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब के मामले को प्रमुखता से उठाएंगे। इससे चार दशक से लंबित मांग के समाधान की दिशा में ठोस पहल होने की उम्मीद है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि हरिद्वार के विभिन्न गुरुद्वारों और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े प्रतिनिधियों को पूरे मामले की जानकारी दी जाएगी। अधिक से अधिक संगत को अभियान से जोड़कर आंदोलन को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा, ताकि समाज की सामूहिक आवाज संबंधित जिम्मेदार लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।

बैठक में बाबा पंडत, अनूप सिंह सिद्धू, जशकर्ण सिंह, बापू जोगिंदर सिंह, शेर सिंह, हार्मोन सिंह, बबली, सरबजीत सिंह, उज्ज्वल सिंह, लाहोरी सिंह, विक्रमजीत सिंह, महिंदर सिंह चावला एवं बलविंदर सिंह सहित अन्य संगत उपस्थित रही।

बैठक के अंत में उपस्थित संगत ने एक स्वर में कहा कि गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी साहिब की मांग किसी एक व्यक्ति या संगठन की नहीं, बल्कि पूरे सिख समाज की आस्था और भावनाओं से जुड़ा विषय है। 40 वर्षों से जारी इस संघर्ष को अब नई ऊर्जा, एकजुटता और मजबूत रणनीति के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top