
रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद सिद्धार्थनगर में प्रस्तावित आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ. अभिषेक महाजन के साथ प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल एवं भारतभारी मेले का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, मंच, हेलीपैड, बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरों, अग्निशमन एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूरी कर ली जाएं।
उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात एवं रूट डायवर्जन, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और फ्रिस्किंग के साथ आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज बृजेश कुमार वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


