
बीसलपुर। पीलीभीत हाईवे पर बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में मानस बारातघर के पास रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अचानक सड़क पर आए सांड़ से बुलेट बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 34 वर्षीय चमन प्रकाश वर्मा की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में सांड़ की भी मौत हो गई। मृतक माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव रहमानगंज निवासी चमन प्रकाश वर्मा रविवार देर शाम अपने मित्र राजेश कुमार श्रीवास्तव के साथ बुलेट बाइक से घर लौट रहे थे। दोनों बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भदारा में राजेश की रिश्तेदारी में आयोजित नामकरण संस्कार की दावत में शामिल होने गए थे। बाइक चमन प्रकाश चला रहे थे।पीलीभीत हाईवे पर मानस बारातघर के पास अचानक एक सांड़ सड़क पर आ गया।


