दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
17 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
18 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
18 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू

​हरिद्वार । आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता परखने के उद्देश्य से...

​हरिद्वार । आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर जनपद में आपदा प्रबंधन की तैयारियों का आकलन करने, विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की क्षमता परखने के उद्देश्य से शनिवार को राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। उत्तराखंड शासन एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के 11 अलग-अलग स्थानों पर एक साथ मॉक अभ्यास किया गया। इस दौरान भूकंप, बाढ़, भगदड़, अग्निकांड और सड़क दुर्घटना जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के काल्पनिक परिदृश्य तैयार कर राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया, जिसमें विभिन्न घटनास्थलों पर घायल दर्शाए गए कुल 155 लोगों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया।

● भूकंप, बाढ़, भगदड़, अग्निकांड व सड़क दुर्घटना जैसी आपदाओं के परिदृश्य में परखी गई राहत एवं बचाव की तैयारियां
● जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों ने किया संयुक्त अभ्यास
​● सभी 11 मॉकड्रिल स्थलों पर ऑब्जर्वर तैनात, अभ्यास के बाद डी-ब्रीफिंग बैठक में रिस्पांस टाइम व समन्वय की हुई समीक्षा


​जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र हरिद्वार को प्रातः 9:35 बजे जनपद के कई क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज बीएचईएल हरिद्वार में भूकंप से विद्यालय की छत गिरने व बच्चों के मलबे में दबे होने की सूचना दी गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में तुरंत इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम (आईआरएस) सक्रिय किया गया, स्टेजिंग एरिया तैयार कर राहत-बचाव टीमों को रवाना किया गया और जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के माध्यम से विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित किया गया।
​मॉक अभ्यास के अंतर्गत रुड़की तहसील के अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुड़की व नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर तथा भगवानपुर तहसील के आरएनआई इंटर कॉलेज में भूकंप से विद्यालय भवन क्षतिग्रस्त होने व बच्चों के मलबे में फंसने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर रेस्क्यू व प्राथमिक उपचार का अभ्यास किया गया। वहीं, खानपुर तहसील क्षेत्र में भूकंप के तेज झटकों से नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर के दो कक्ष क्षतिग्रस्त होने व छात्रों के फंसने के परिदृश्य में विद्यालय स्टाफ व स्थानीय लोगों की मदद से कुछ बच्चों को निकालने के बाद आपदा कंट्रोल रूम, पुलिस, चिकित्सा विभाग एवं एसडीआरएफ की टीमों ने 22 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया, जिनमें से 12 को चिकित्सा केंद्र तथा 10 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने का अभ्यास किया गया।
​औद्योगिक क्षेत्रों की तैयारियों को परखने के लिए सिडकुल रोशनाबाद स्थित हीरो मोटोकॉर्प कंपनी एवं एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने व घना धुआं फैलने का परिदृश्य बनाकर अग्निशमन विभाग व अन्य टीमों ने आग पर काबू पाने, कर्मियों को सुरक्षित निकालने तथा घायलों के उपचार का अभ्यास किया। इसके अलावा चंडीघाट पुल के पास बस व ट्रक की टक्कर से कई लोगों के घायल होने, हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ से भगदड़ मचने तथा हरकी पैड़ी स्थित शिव पुल पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से यात्रियों के बहने की काल्पनिक स्थितियों पर भी त्वरित कार्रवाई की गई। शिव पुल पर जल पुलिस ने रेस्क्यू कर यात्रियों को बाहर निकाला और दो लोगों को जिला अस्पताल भेजने का अभ्यास किया गया।
​राहत व बचाव कार्यों को सुव्यवस्थित रूप से चलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में स्टेजिंग एरिया, रिलीफ कैंप व घटनास्थल निर्धारित किए गए। हरिद्वार क्षेत्र में रामलीला मैदान बीएचईएल सेक्टर-4 को स्टेजिंग एरिया व भारती इंटर कॉलेज सेक्टर-4 को रिलीफ कैंप बनाया गया, जबकि जिला चिकित्सालय हरिद्वार, हीरो मोटोकॉर्प प्लांट व राजकीय इंटर कॉलेज बीएचईएल को घटनास्थल निर्धारित किया गया। लक्सर एवं खानपुर क्षेत्र में राजकीय इंटर कॉलेज गोवर्धनपुर को स्टेजिंग एरिया व रिलीफ कैंप तथा राजकीय इंटर कॉलेज रायसी व नेशनल कन्या इंटर कॉलेज खानपुर को घटनास्थल बनाया गया। रुड़की क्षेत्र में एचआरडीए कार्यालय रुड़की को स्टेजिंग एरिया व नगर निगम रैन बसेरा रुड़की को रिलीफ कैंप तथा अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज रुड़की व नेहरू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज मंगलौर को घटनास्थल चिह्नित किया गया। भगवानपुर क्षेत्र में तहसील कार्यालय परिसर भगवानपुर को स्टेजिंग एरिया व रिलीफ कैंप तथा आरएनआई इंटर कॉलेज भगवानपुर को घटनास्थल निर्धारित किया गया, जबकि औद्योगिक व रेलवे स्टेशन क्षेत्र के लिए रामलीला मैदान बीएचईएल सेक्टर-4 को स्टेजिंग एरिया, भारती इंटर कॉलेज सेक्टर-4 को रिलीफ कैंप तथा एकम्स ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड व हरिद्वार रेलवे स्टेशन को घटनास्थल बनाया गया।
​मॉक एक्सरसाइज के समापन उपरांत जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में तैनात सभी 11 ऑब्जर्वर्स की उपस्थिति में डी-ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभ्यास के दौरान सामने आई कमियों, घटनास्थलों तक पहुंचने के रिस्पांस टाइम, संसाधनों की उपलब्धता एवं विभागीय समन्वय पर चर्चा करते हुए भविष्य में राहत-बचाव कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आवश्यक सुधार करने पर विचार-विमर्श किया गया।
​अभ्यास में आईआरएस के अंतर्गत नामित विभागों के साथ राजस्व, एनडीआरएफ, पीएसी, पेयजल, कृषि, पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ, पंचायतीराज, सीआईएसएफ, जीआरपी, अग्निशमन, विकास विभाग, बीईजी रुड़की, शिक्षा, विद्युत, जिला अर्थ एवं संख्या, पूर्ति, स्वास्थ्य, पशुपालन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण एवं परिवहन विभाग सहित आपदा मित्र स्वयंसेवकों, एनएसएस व युवक मंगल दल के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान जेसीबी, ट्रक, एम्बुलेंस, फायर टेंडर, वुड कटर, आयरन कटर, राफ्ट और मोटराइज्ड राफ्ट आदि उपकरणों का उपयोग किया गया।
​जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विभव गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, जिला विकास अधिकारी के.के. पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त विंग कमांडर सरिता पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे, जबकि सभी मॉकड्रिल स्थलों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top