रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश
बस्ती। अवैध लकड़ी कटान के मामले में वन विभाग की कार्रवाई के बाद संबंधित ठेकेदार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं आरोप है कि ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से लकड़ी कटाई कराई गई थी। इसकी जानकारी मिलने पर पत्रकार विंध्यवासिनी यादव ने मौके से अवैध रूप से काटी गई लकड़ी वन विभाग के रेंजर को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की थी
मामले को गंभीरता से लेते हुए रेंजर ने लकड़ी को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जुर्माने की कार्रवाई की। आरोप है कि वन विभाग की कार्रवाई से नाराज ठेकेदार ने बौखलाहट में पत्रकार विंध्यवासिनी यादव को बदनाम करने के उद्देश्य से फर्जी शिकायत कर दी।
वहीं, कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से भ्रामक और तथ्यहीन खबरें प्रसारित किए जाने का मामला भी सामने आया है।
इस प्रकरण में राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने संबंधित रेंजर से फोन पर वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली रेंजर ने लकड़ी पकड़े जाने और विभागीय कार्रवाई किए जाने के संबंध में जानकारी दी
राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि पत्रकार द्वारा अवैध कटान की लकड़ी वन विभाग को सौंपना जिम्मेदार पत्रकारिता का उदाहरण है यदि किसी पत्रकार को बदनाम करने के उद्देश्य से झूठी शिकायत या भ्रामक खबरें प्रसारित की गई हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए उन्होंने स्पष्ट किया कि तथ्यों की पुष्टि किए बिना किसी के खिलाफ दुष्प्रचार करना उचित नहीं है
मामले में सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित करने वाले लोगों के खिलाफ भी शिकायत पर कार्रवाई हो रही है


