
रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश
एसडीएम हिमांशु कुमार और थाना प्रभारी महेश सिंह ने पुलिस बल के साथ लक्ष्मी पूजा पंडालों एवं सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बस्ती। जनपद बस्ती की भानपुर तहसील अंतर्गत सोनहा बाजार में दीपावली त्यौहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया
एसडीएम हिमांशु कुमार के नेतृत्व में सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया
इस दौरान अधिकारियों ने दीपावली के अवसर पर स्थापित होने वाले श्री लक्ष्मी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया तथा आयोजन स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही बाजार क्षेत्र में भीड़भाड़, आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक जानकारी प्राप्त की
एसडीएम हिमांशु कुमार ने त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के दृष्टिगत व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे, जिससे आमजन में सुरक्षा का विश्वास बना रहे
प्रशासन की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि दीपावली पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए तहसील एवं पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभा रहा है। अधिकारियों ने क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया


