
रोडवेज स्थित खोया मंडी एवं सटे दुकानों में मिठाइयों की गुणवत्ता पर सवाल, राजभोग के नाम पर विक रहा है खराब मिठाई कम दाम का लालच देकर थोक में खपाया जा रहा माल!
रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद में शादी-विवाह का सीजन शुरू होते ही मिठाइयों की मांग बढ़ गई है इसी बीच शहर के रोडवेज स्थित खोया मंडी एवं सटे दुकानों में मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं आरोप है कि कुछ दुकानदार थोक कारोबार के नाम पर बासी और खराब गुणवत्ता वाली मिठाइयों की बिक्री कर रहे हैं राजभोग जैसी मिठाई के नाम पर भी संदिग्ध गुणवत्ता वाली मिठाइयां बेचे जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं
सबसे चिंताजनक स्थिति शादी-विवाह के आयोजनों को लेकर है शादी के सीजन में हलवाई, कैटरिंग संचालक और अन्य व्यापारी बड़ी मात्रा में मिठाइयां खरीदते हैं। आरोप है कि कुछ कारोबारी कम कीमत का लालच देकर बासी मिठाइयों को थोक में खपाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में यदि ये मिठाइयां शादी समारोहों तक पहुंचती हैं तो सैकड़ों लोगों की सेहत खतरे में पड़ सकती है
खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
सवाल यह है कि जब खोया मंडी एवं सटे दुकानों
में मिठाइयों का बड़े पैमाने पर कारोबार हो रहा है तो खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम नियमित जांच क्यों नहीं कर रही है? क्या दुकानदारों के लाइसेंस, मिठाइयों की निर्माण तिथि, गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था की जांच हो रही है? यदि जांच हो रही है तो संदिग्ध मिठाइयों की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नजर नहीं आ रही?
जिम्मेदार अधिकारियों से पांच बड़े सवाल
रोडवेज स्थित खोया मंडी में आखिरी बार मिठाइयों की जांच कब हुई?
थोक में मिठाई बेचने वाले एवं सटे दुकानों
कारोबारियों के लाइसेंस की जांच हुई या नहीं?
बासी मिठाइयों के नमूने लेकर प्रयोगशाला में जांच क्यों नहीं कराई जा रही?
शादी-विवाह के सीजन में मिठाइयों की आपूर्ति पर निगरानी कौन कर रहा है?
असुरक्षित मिठाई बेचने वालों के खिलाफ अब तक क्या कार्रवाई हुई?
अब देखना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारी खोया मंडी एवं सटे दुकानों में विशेष छापेमारी अभियान चलाते हैं या फिर आम जनता की सेहत से खिलवाड़ का यह सिलसिला यूं ही जारी रहता है
नोट: बासी एवं खराब मिठाइयों की बिक्री से संबंधित आरोपों की आधिकारिक पुष्टि खाद्य विभाग की जांच और प्रयोगशाला रिपोर्ट से होनी बाकी है


