रुड़की। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष रिजवान अहमद ने की, तथा संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवीर सिंह प्रधान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ताओं ने पंडित नेहरू के महान व्यक्तित्व, उनके त्याग, बलिदान और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी पंडित नेहरू के कार्यकाल को नजदीक से देखा था, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू अत्यधिक शिक्षित और दूरगामी सोच के धनी व्यक्ति थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने अपने जीवन के 10 वर्ष से अधिक का समय जेल में बिताया। रुड़की को देश का प्रथम इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, CBRI, सिंचाई विभाग का मुख्यालय और BHEL जैसे प्रतिष्ठित संस्थान पंडित नेहरू के कार्यकाल में ही प्राप्त हुए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नेहरू जी के राष्ट्र प्रेम से प्रेरणा लेकर देश के विकास में अपना योगदान दें।

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि पंडित नेहरू आधुनिक भारत के शिल्पकार के रूप में सदैव याद किए जाएंगे। उन्होंने देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए दिन-रात कार्य किया और अनेक राष्ट्रीय संस्थानों की नींव रखी।
पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपने वक्तव्य में कहा कि पंडित नेहरू का संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित रहा है। उन्होंने अपने ऐतिहासिक कार्यों से यह सिद्ध किया कि राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण अद्वितीय था।
कार्यक्रम के उपरांत प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि कांग्रेस परिवार उनके हर सहयोग का पूरा सम्मान करेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष यासमीन खान, जिला महामंत्री मोहित त्यागी, जिला महामंत्री संगठन मुनफैत अली, जिला महामंत्री गौरव अग्रवाल, नीरज सैनी, मुस्तकीम अहमद, तुषार अरोरा, शमशेर अली, डॉ. इरशाद मीर, पूर्व प्रधानाचार्य मनोज सैनी, वीणा आनंद, पंडित वीरेंद्र शर्मा, रामपाल सिंह, प्रदीप कुमार, भीम सिंह, गौरव प्रधान, रवि, बिजेंद्र चौधरी, अक्षय कुमार गौतम, नौशाद, गफ्फार अली और सलमान खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


