
पीलीभीत: अमरिया कस्बे में रामलीला मेला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी है। शनिवार को पुलिस ने दो और आरोपियों को तुमड़िया रोड पर नवनिर्मित हाईवे के पास से गिरफ्तार किया, जिससे कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 10 हो गई है। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।12 अक्टूबर की रात अमरिया में रामलीला मेला कमेटी के पैसों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें अंकित गुप्ता और 15 वर्षीय कुनाल श्रीवास्तव की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मोहित गुप्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मृतक रोहित गुप्ता की तहरीर पर कौशल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, नरेश कुमार गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, रचित गुप्ता और सचित गुप्ता समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता, उसके चाचा संतोष कुमार गुप्ता और नरेश कुमार गुप्ता को पहले गिरफ्तार किया गया था।



