दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
17 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

हर्बल कुंभ से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर: कृषि नवाचार और जड़ी-बूटी खेती से थमेगा पलायन, समृद्ध होंगे पहाड़ के गांव

​पौड़ी गढ़वाल/ऋषिकेश। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत करने और पलायन की चुनौती से निपटने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की खेती को बढ़ावा देना अनिवार्य है। राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘हर्बल स्टेट’...

​पौड़ी गढ़वाल/ऋषिकेश। उत्तराखंड में पर्वतीय क्षेत्रों की आर्थिकी को मजबूत करने और पलायन की चुनौती से निपटने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ औषधीय पौधों एवं जड़ी-बूटियों की खेती को बढ़ावा देना अनिवार्य है। राज्य सरकार उत्तराखंड को ‘हर्बल स्टेट’ के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, जिसमें पतंजलि के प्रयास निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। यह विचार प्रथम हर्बल कुंभ एवं द्वितीय धन्वंतरि महोत्सव के दूसरे दिन मालागांव (श्री धन्वंतरि धाम) में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा व्यक्त किए गए।

  • प्रथम हर्बल कुंभ एवं द्वितीय धन्वंतरि महोत्सव के दूसरे दिन मालागांव में जुटे दिग्गज नेता व संत
  • ​कृषि मंत्री गणेश जोशी, ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी और बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पतंजलि के प्रयासों को सराहा
  • ​ “श्री धन्वंतरि धाम बनेगा कृषि आधारित नवाचार और दुनिया को जोड़ने का विश्वस्तरीय केंद्र”- आचार्य बालकृष्ण

​कृषि आधारित नवाचार का विश्वस्तरीय केंद्र बनेगा श्री धन्वंतरि धाम: आचार्य बालकृष्ण

​कार्यक्रम में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति एवं आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी ने कहा कि हर्बल कुंभ अपने उद्देश्यों की प्राप्ति में पूर्णतः सफल रहा है। खेती-बाड़ी, किसान, कुटीर उद्योग और स्वरोजगार इस आयोजन का मूल केंद्र हैं। ​उन्होंने कहा, “श्री धन्वंतरि धाम के निर्माण में प्रकृति को बिना नुकसान पहुंचाए उसकी दिव्यता और सुंदरता को निखारने का प्रयास किया गया है। यह धाम भविष्य में दुनिया को जोड़ने और उत्तराखंड के लोगों की समृद्धि का माध्यम बनेगा।”

​हर्बल खेती व स्वरोजगार से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था: भरत चौधरी

​ग्रामीण विकास एवं एमएसएमई मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि स्वामी रामदेव जी और आचार्य बालकृष्ण जी के प्रयासों से आयुर्वेद को पुनः वैश्विक प्रतिष्ठा मिली है। उन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली और स्वरोजगार पर जोर देते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों और पतंजलि के सहयोग से राज्य की आर्थिकी को नई मजबूती मिलेगी।

​2030 तक सेब उत्पादन में अग्रणी बनेगा उत्तराखंड, औषधीय खेती से थमेगा पलायन: गणेश जोशी

​कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कोरोना काल के अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि आयुर्वेदिक काढ़े ने उन्हें काफी राहत दी। उन्होंने कहा कि गांव खाली होने की समस्या से निपटने के लिए जड़ी-बूटी व औषधीय खेती को व्यापक स्तर पर अपनाना होगा। उन्होंने वर्ष 2030 तक उत्तराखंड को सेब उत्पादन में हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के समकक्ष पहुंचाने का लक्ष्य रखा और मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए पतंजलि के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

​श्री धन्वंतरि धाम को देखने आएगी पूरी दुनिया: हेमंत द्विवेदी

​बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि 4 से 6 नवंबर तक आयोजित यह हर्बल कुंभ इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी आधारित कृषि प्रोत्साहन से स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और गांवों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

​कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां:

  • ​भव्य शुभारंभ: कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। आचार्य बालकृष्ण जी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी, ग्रामीण विकास मंत्री भरत चौधरी और बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को शॉल ओढ़ाकर व रुद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।
  • ​अनुसंधान व साक्ष्य-आधारित आयुर्वेद: पतंजलि अनुसंधान संस्थान (जड़ी-बूटी प्रभाग) की प्रभागाध्यक्ष व वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रिया आर्य ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए बताया कि पतंजलि ने 700 से अधिक शोधपत्रों के माध्यम से आयुर्वेद को वैश्विक पटल पर साक्ष्य-आधारित स्वरूप में प्रस्तुत किया है।
  • ​प्रदर्शनी व धन्वंतरि दर्शन: अतिथियों ने हर्बल कुंभ में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों एवं स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों का अवलोकन किया तथा श्री धन्वंतरि धाम में स्थापित भगवान धन्वंतरि की भव्य प्रतिमा के दर्शन किए।

​इस अवसर पर पतंजलि आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों, गुरुकुल चोटीपुरा की छात्राओं, संतों और गणमान्य नागरिकों की विशाल उपस्थिति रही।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top