
रिपोर्टर राहुल सिंह हिंदी सप्ताहिक समाचार पत्र दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश
बस्ती। जनपद बस्ती के विकास खंड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम बघौड़ी निवासी आदर्श चौधरी वर्ष 2026 बैच में दरोगा बने हैं।
आदर्श चौधरी का दरोगा बनने तक का सफर संघर्षों से भरा रहा आदर्श अपने परिवार के बड़े बेटे हैं। उनके पिता जयप्रकाश चौधरी मेहनत-मजदूरी करके अपने बेटे को दरोगा बनाने में सफल रहे परिवार में दो भाई और एक बहन हैंआदर्श की शिक्षा की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय बघौड़ी से हुई।
इसके बाद यूपी बोर्ड से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की
स्नातक की शिक्षा इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्राप्त की और दर्शनशास्त्र विषय से परास्नातक कियाइस दौरान उन्होंने छ: वर्षों तक बाहर रहकर लगातार संघर्ष और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कीआदर्श चौधरी की कामयाबी पर गांव से लेकर शहर तक खुशी का माहौल है।
माता-पिता, परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों में हर्षोल्लास हैइस लंबे संघर्ष के दौरान किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, इस पर आदर्श चौधरी ने बताया कि पिता का परिश्रम देखकर हमेशा दिल में यही सवाल उठता था कि आखिर कब कामयाब होऊंगा क्योंकि घर का बड़ा बेटा होने के नाते जिम्मेदारियों का एहसास हमेशा रहता था।
इलाहाबाद में रहकर तैयारी के दौरान हमेशा यही दिखाई देता था कि गांव में मेरे माता-पिता कितनी उम्मीदें लगाए बैठे हैं मन में यही रहता था कि जल्द से जल्द उनकी बुढ़ापे की लाठी बन सकूंआदर्श बताते हैं कि इन वर्षों में कई बार ऐसा हुआ कि बिना टिकट सफर करना पड़ा और अकेले कमरे में रहकर खिचड़ी खाकर गुजारा करना पड़ा।
आज जब वह दिन याद आते हैं तो संघर्ष का हर पल आंखों के सामने आ जाता हैआदर्श ने बताया कि जिंदगी में हर व्यक्ति को अपने परिवार के भरोसे को बरकरार रखना चाहिए, क्योंकि माता-पिता के परिश्रम को जो नहीं समझेगा, वह कामयाबी के असली मायने नहीं समझ सकताउन्होंने अपनी सफलता में शिक्षा के दौरान मिले शिक्षकों के ज्ञान और आशीर्वाद को जीवन का हमसफर बताया।
साथ ही अपने दोस्तों को भी याद किया, जिनका उनके संघर्ष के सफर में हमेशा योगदान रहा इनमें शैलेन्द्र प्रताप चौधरी ‘लिटिल’, आशीष पांडेय, पंकज चौधरी, सरवानकर मिश्रा और अनिरुद्ध चौधरी सहित अन्य लोग शामिल हैं उन्होंने कहा कि बड़े भाइयों की तरह इन सभी लोगों ने हमेशा साहस बढ़ाया और कठिन समय में साथ दियाआदर्श चौधरी की यह सफलता उनके माता-पिता के वर्षों के परिश्रम, त्याग और उनके अपने संघर्ष का परिणाम है


