दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
18 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा-गायघाट सरकारी अस्पताल के सामने अवैध कारोबार का जाल, आखिर किसके संरक्षण में चल रहे मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी?

रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश बस्ती। जनपद बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा-गायघाट परिसर के आसपास कथित रूप से अवैध मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटरों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की...

रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश

बस्ती। जनपद बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा-गायघाट परिसर के आसपास कथित रूप से अवैध मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटरों का संचालन किए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कुछ मेडिकल स्टोर ऐसे भी बताए जा रहे हैं, जिनका संचालन स्वास्थ्य केंद्र की ओर मुंह करके किया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर सरकारी अस्पताल के आसपास यह पूरा कारोबार किसकी अनुमति और संरक्षण में चल रहा है?

स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कई मेडिकल स्टोर और पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं। इनमें से कुछ के पंजीकरण, संचालन की वैधता और आवश्यक विभागीय अनुमति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। यदि बिना वैध लाइसेंस और निर्धारित मानकों के इन प्रतिष्ठानों का संचालन किया जा रहा है तो यह मरीजों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ हो सकता है

सबसे बड़ा सवाल स्वास्थ्य विभाग की निगरानी व्यवस्था पर उठ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आसपास इस तरह की गतिविधियां संचालित होने के बावजूद संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी नहीं है या फिर जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है? वहीं औषधि विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस, दवाओं की बिक्री, फार्मासिस्ट की उपलब्धता और आवश्यक अभिलेखों की जांच की जिम्मेदारी औषधि विभाग की है। इसके बावजूद यदि अनियमितताएं जारी हैं तो विभाग की सक्रियता पर सवाल उठना लाजिमी है

पैथोलॉजी सेंटरों के संचालन में भी निर्धारित पंजीकरण, योग्य तकनीकी कर्मचारियों और आवश्यक मानकों का पालन होना जरूरी है। ऐसे में संबंधित विभाग द्वारा इन प्रतिष्ठानों की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना आवश्यक है

अब उठ रही हैं ये मांगें

सीएचसी कुदरहा-गायघाट के आसपास संचालित सभी मेडिकल स्टोरों की जांच कराई जाए

प्रत्येक मेडिकल स्टोर के लाइसेंस और फार्मासिस्ट की उपलब्धता की पुष्टि हो

पैथोलॉजी सेंटरों के पंजीकरण और तकनीकी मानकों की जांच की जाए

बिना वैध अनुमति संचालित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो

स्वास्थ्य एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर औचक निरीक्षण कराया जाए

अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और औषधि विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और सरकारी स्वास्थ्य केंद्र के आसपास कथित रूप से चल रहे इस कारोबार की निष्पक्ष जांच कर क्या कार्रवाई करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण सवाल यही है कि मरीजों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विभागों की निगरानी के बावजूद ऐसी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश क्यों नहीं लग पा रहा है?

Advertisement

Rahul Singh

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top