दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
18 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

स्टार हॉस्पिटल की कुंडली खंगालने उतरे पत्रकार ! 17 सवालों से स्वास्थ्य विभाग में हलचल, आयुष्मान भुगतान से डॉक्टरों की डिग्री तक मांगा हिसाब? “पहले खबर, फिर शिकायत, फिर जान से मारने की धमकी और मुकदमा! अब स्टार हॉस्पिटल पर आरटीआई का शिकंजा, 17 बिंदुओं पर मांगा जवाब

बस्ती। पचपेडिया मार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल को लेकर उठे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अस्पताल में डॉक्टरों की डिग्री, विशेषज्ञता, मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण, अस्पताल के लाइसेंस और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार...

बस्ती। पचपेडिया मार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल को लेकर उठे विवाद ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। अस्पताल में डॉक्टरों की डिग्री, विशेषज्ञता, मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण, अस्पताल के लाइसेंस और आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत मरीजों के उपचार एवं सरकारी भुगतान को लेकर अब सूचना के अधिकार के तहत जवाब मांगा गया है

इस मामले में पूर्व में समाचार प्रकाशित किए जाने और संबंधित अधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद पत्रकार को कथित रूप से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला भी सामने आया था। पत्रकार की शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद अब पत्रकार राहुल सिंह ने मामले को केवल आरोप-प्रत्यारोप तक सीमित न रखते हुए सरकारी अभिलेखों के माध्यम से वास्तविक स्थिति सामने लाने की पहल की है

राहुल सिंह ने कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बस्ती के जन सूचना अधिकारी को सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 की धारा 6(1) के तहत आवेदन देकर 31 मार्च 2024 से 9 नवंबर 2026 तक की अवधि से संबंधित 17 बिंदुओं पर प्रमाणित सूचनाएं मांगी हैं

डॉक्टरों की डिग्री और पंजीकरण पर मांगा जवाब

आरटीआई में अस्पताल के पंजीकरण एवं नवीनीकरण प्रमाणपत्र, अस्पताल के बोर्ड पर प्रदर्शित तथा वहां कार्यरत डॉक्टरों के नाम, शैक्षणिक डिग्री, विशेषज्ञता और मेडिकल काउंसिल रजिस्ट्रेशन नंबर का विवरण मांगा गया है। विशेष रूप से स्त्री रोग विशेषज्ञ, सर्जन और एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की डिग्री एवं पंजीकरण प्रमाणपत्रों की प्रमाणित प्रतियां मांगी गई हैं, ताकि अस्पताल में प्रदर्शित विशेषज्ञ सेवाओं और चिकित्सकों की वास्तविक योग्यता का अभिलेखों से मिलान किया जा सके

फायर एनओसी और बायोमेडिकल वेस्ट पर भी सवाल

अस्पताल के अग्निशमन अनापत्ति प्रमाणपत्र (फायर एनओसी), उसकी वैधता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट प्रमाणपत्र, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अनुमति, कचरा निस्तारण एजेंसी से हुए अनुबंध, भवन का स्वीकृत मानचित्र और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए हैं। साथ ही अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की स्वीकृत और वास्तविक संख्या तथा उनकी योग्यता का विवरण भी मांगा गया है

आयुष्मान योजना के सरकारी भुगतान का मांगा पूरा हिसाब

इस आरटीआई का सबसे महत्वपूर्ण पहलू आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ा है। आवेदन में पूछा गया है कि निर्धारित अवधि में अस्पताल में कितने आयुष्मान मरीजों का उपचार हुआ, कितने ऑपरेशन किए गए, किन बीमारियों के उपचार के लिए कौन-कौन से पैकेज कोड इस्तेमाल किए गए तथा उनकी निर्धारित दरें क्या थीं

इसके अलावा अस्पताल ने कुल कितने रुपये का क्लेम प्रस्तुत किया, कितनी धनराशि स्वीकृत हुई, कितने क्लेम निरस्त हुए और वास्तव में कितनी सरकारी धनराशि का भुगतान किया गया, इसका वर्षवार और माहवार विवरण मांगा गया है। आयुष्मान मरीजों का पहचान रहित विवरण, ऑपरेशन करने वाले डॉक्टरों के नाम, उनकी विशेषज्ञता और मेडिकल रजिस्ट्रेशन नंबर की जानकारी भी मांगी गई है

शिकायतों और विभागीय जांच का भी खुलेगा रिकॉर्ड

आरटीआई में अस्पताल के विरुद्ध पूर्व में प्राप्त शिकायतों, विभागीय निरीक्षण, जांच रिपोर्ट, नोटिस, जुर्माना, पंजीकरण निलंबन अथवा निरस्तीकरण से संबंधित अभिलेख भी मांगे गए हैं। अस्पताल का अंतिम निरीक्षण किस अधिकारी ने कब किया, निरीक्षण में क्या कमियां मिलीं और उन पर क्या कार्रवाई हुई, इसका भी प्रमाणित विवरण मांगा गया है

पत्रकार राहुल सिंह ने मांग की है कि सूचनाएं प्रमाणित एवं बिंदुवार उपलब्ध कराई जाएं। अधिक पृष्ठ होने की स्थिति में नियमानुसार पीडीएफ के माध्यम से पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पर सूचना उपलब्ध कराई जाए। अन्य विभाग से संबंधित सूचना को आरटीआई अधिनियम की धारा 6(3) के तहत संबंधित जन सूचना अधिकारी को हस्तांतरित करने का अनुरोध भी किया गया है।

अब दस्तावेजों से सामने आएगी वास्तविक स्थिति

इस पूरे प्रकरण में अब निगाहें स्वास्थ्य विभाग के जवाब पर टिकी हैं। आरटीआई के माध्यम से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि अस्पताल का पंजीकरण, विशेषज्ञ डॉक्टरों की योग्यता, अग्नि सुरक्षा, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और आयुष्मान योजना के तहत उपचार एवं भुगतान संबंधी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप हैं या नहीं

फिलहाल आरटीआई में मांगी गई जानकारियां विभाग से प्राप्त होनी बाकी हैं ऐसे में अस्पताल के विरुद्ध लगाए गए आरोपों को अभी प्रमाणित तथ्य नहीं माना जा सकता विभागीय अभिलेख और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी

Advertisement

Rahul Singh

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top