
पीलीभीत: आवास विकास कॉलोनी में 11 अक्तूबर को एक युवक देवांश शर्मा के साथ मारपीट का मामला सामने आया। देवांश शर्मा ने बताया कि वह एक सैलून के पास खड़े थे जब कुछ युवकों ने उनका नाम पूछकर पहचान की। इसके बाद युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
मारपीट के दौरान एक आरोपी ने देवांश शर्मा की आंख पर पंच मारा, जिससे वह घायल हो गया। इसी बीच उनके गले में पड़ी सोने की चेन भी गायब हो गई। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद और कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


