
पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई की है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम ने जिला उद्योग केंद्र में कार्यरत वरिष्ठ सहायक हिमांशु कुमार को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।मिली जानकारी के अनुसार, हिमांशु कुमार किसी कार्य के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत ली, उसे मौके पर दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई जारी है।



