पीलीभीत: आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने बीसलपुर पहुंचकर रामलीला मेला स्थल का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, यातायात प्रबंधन, और साफ-सफाई जैसी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। फायर ब्रिगेड और मेडिकल सहायता की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। आयोजकों को आपसी समन्वय बनाकर शांति और सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की गई।
पीलीभीत
October 19, 2026
बीसलपुर में रामलीला मेला स्थल का DM-SP ने किया निरीक्षण
पीलीभीत: आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिला मजिस्ट्रेट (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) ने बीसलपुर पहुंचकर रामलीला मेला स्थल का...
Tags:
उत्तर प्रदेश, दूरदर्पण न्यूज़ से जुड़ने व विज्ञापन के लिए संपर्क करें क्राइम ब्यूरो अमित दीक्षित +91 63991 45244
Amit Dixit
Author at दूरदर्पण न्यूज़



