दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
शाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देशकुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देशपीलीभीत में त्रिपल हत्याकांड: मेले के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसड़क सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस की अनोखी पहल, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नसीहत देकर छोड़ानवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया सदर विधानसभा में जनसम्पर्क, देर रात तक गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात1 दिन के लिए इंस्पेक्टर बनी सुहाना फरियादियों की सुनी फरियादमनरेगा से बना अन्नपूर्णा भवन बना गांव की शान, ग्राम प्रधान अखलाक अहमद के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहनाब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारपीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरूपीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाककरहिया पुल प्रतिमा विसर्जन स्थल का क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देशनवरात्रि पर्व को लेकर मुंडेरवा पुलिस का पैदल गश्त अभियान, छात्राओं और व्यापारियों को किया सुरक्षा के प्रति जागरूकफेसबुक पर पत्रकारों के खिलाफ कथित अभद्र भाषा से भड़का आक्रोश, राष्ट्रीय पत्रकार एकता संघ ने एसपी बस्ती को सौंपा ज्ञापनप्रज्ञा मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर से कवरेज के दौरान गिरफ्तार
BREAKING
शाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देशकुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देशपीलीभीत में त्रिपल हत्याकांड: मेले के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तारसड़क सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस की अनोखी पहल, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नसीहत देकर छोड़ानवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया सदर विधानसभा में जनसम्पर्क, देर रात तक गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात1 दिन के लिए इंस्पेक्टर बनी सुहाना फरियादियों की सुनी फरियादमनरेगा से बना अन्नपूर्णा भवन बना गांव की शान, ग्राम प्रधान अखलाक अहमद के प्रयासों की ग्रामीणों ने की सराहनाब्राह्मण महासभा युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संरक्षक बने वैष्णवाचार्य गोपीजीवन गोस्वामीसचिन मिश्रा प्रदेश महामंत्री और पीयूष मिश्रा कोषाध्यक्ष मनोनीत, 11 फरवरी 2027 को होगा प्रदेश स्तरीय सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कारपीलीभीत में श्री संकट मोचन बालाजी घाटे वाले बाबा का 20वां वार्षिकोत्सव 10 नवंबर से, 8 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों की तैयारियां शुरूपीलीभीत के अमरिया में रामलीला मेला कमेटी विवाद बना खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौत​उस्ताद शायर ज़िया नहटौरी का लम्बी बीमारी के बाद निधन, मेहुवाला कब्रिस्तान में किया सुपुर्दे खाककरहिया पुल प्रतिमा विसर्जन स्थल का क्षेत्राधिकारी इटवा ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

शाहाबाद थाने की प्रभारी बनी कक्षा सात की छात्रा रानी, फरियादियों की सुनी समस्याएं, तत्काल जांच कर कार्रवाई के दिए निर्देश
5 hours ago
कुंभ-2027 की तैयारियां तेज, मेलाधिकारी सोनिका ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, सफाई, सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार और प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने दिए निर्देश
5 hours ago
पीलीभीत में त्रिपल हत्याकांड: मेले के विवाद में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
5 hours ago
सड़क सुरक्षा को लेकर शाहाबाद पुलिस की अनोखी पहल, थाना प्रभारी अरविंद कुमार राय ने वाहन चालकों को बांटे हेलमेट, नसीहत देकर छोड़ा
5 hours ago
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने किया सदर विधानसभा में जनसम्पर्क, देर रात तक गांवों में पहुंचकर लोगों से की मुलाकात
5 hours ago

शहरी गरीबों को पक्का मकान देने में उत्तराखंड आगे, केंद्र सरकार से मिला बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का अवार्ड

​देहरादून । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण प्रारंभ कराने अर्थात उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ की उपलब्धि के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” की श्रेणी में...

​देहरादून । प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आवासों के सापेक्ष सर्वाधिक आवासों का निर्माण प्रारंभ कराने अर्थात उच्चतम ‘ग्राउंडिंग अनुपात’ की उपलब्धि के लिए उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य” की श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

​नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने यह पुरस्कार प्रदान किया। राज्य सरकार की ओर से शहरी विकास विभाग के निदेशक एवं अपर सचिव श्री विनोद गोस्वामी तथा शहरी विकास निदेशालय के सहायक निदेशक श्री राजीव पांडे ने यह राष्ट्रीय सम्मान ग्रहण किया।

​शहरी क्षेत्रों के आवासविहीन पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित पीएमएवाई (शहरी) 2.0 की प्रगति की जानकारी देते हुए श्री विनोद गोस्वामी ने बताया कि उत्तराखंड के लिए केंद्र सरकार से कुल 3,979 आवास स्वीकृत हुए हैं। इनमें से वर्तमान में 2,332 आवासों के निर्माण हेतु धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है, जिसके सापेक्ष राज्य ने रिकॉर्ड 88 प्रतिशत (1,867 आवासों) का निर्माण कार्य प्रारंभ (ग्राउंडिंग) करा दिया है। उन्होंने बताया कि अगस्त 2026 में स्वीकृत 1,647 आवासों की धनराशि सितंबर 2026 में प्राप्त हुई है, जिसे शीघ्र ही निकायों को हस्तांतरित कर शेष स्वीकृत आवासों की ग्राउंडिंग भी पूरी कराई जाएगी।

​उल्लेखनीय है कि योजना के पहले चरण पीएमएवाई (शहरी) 1.0 के तहत राज्य में कुल स्वीकृत 62,272 आवासों में से 53,320 आवासों का निर्माण सफलतापूर्वक पूर्ण कराया जा चुका है। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा 1,000 करोड़ रुपये से अधिक तथा राज्य सरकार द्वारा राज्यांश के रूप में लगभग 300 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

​योजना के घटकवार आंकड़ों के अनुसार, लाभार्थी आधारित निर्माण (BLC) के तहत 19,380 और भागीदारी में किफायती आवास (AHP) घटक के तहत 11,848 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष अंतिम चरण में हैं। इसके अतिरिक्त ऋण आधारित ब्याज सब्सिडी (CLSS) घटक के तहत 19,190 लाभार्थियों को ब्याज सब्सिडी का लाभ दिया गया है।

​शहरी विकास विभाग द्वारा योजना का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने तथा निर्माणाधीन आवासों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के लिए संबंधित निकायों एवं कार्यदायी संस्थाओं के साथ निरंतर समन्वय एवं अनुश्रवण किया जा रहा है।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top