हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के गांव शिवगढ़ रामलीला में हुड़दंग मचाने वाले 9 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी रामलीला के दौरान हुड़दंग मचाकर गांव की शांति व्यवस्था का खराब करने चलते थे। सूचना पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार लिया। पुलिस के अनुसार सूचना मिली कि शिवगढ रामलीला में कुछ लड़के हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना पर थाना पथरी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो कुछ लड़के रामलीला में हो हल्ला मचा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा व रामलीला में उपस्थित अन्य लोगों द्वारा समझाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु लड़के नहीं माने ओर हुड़दंग मचाने पर उतारू रहे।
इसलिए पुलिस ने मौके पर सभी युवकों गिरफ्तार किया गया। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया रामलीला में हुड़दंग मचाने वालो में मुकुल पुत्र दरेश कुमार उम्र-22 वर्ष, जतिन पुत्र पवन चौहान उम्र-19 वर्ष, अमरीश पुत्र अमरपाल उम्र-26 वर्ष, विशाल पुत्र विजेन्द्र उम्र-20 वर्ष, शुभम पुत्र धरमवीर उम्र-19 वर्ष, आकाश पुत्र राजकुमार उम्र-20 वर्ष, मनीष कुमार पुत्र नरेन्द्र सिंह उम्र-21 वर्ष, विनीत कुमार पुत्र ब्रह्मपाल उम्र-19 वर्ष समस्त निवासीगण सभी ग्राम धारीवाला, अभिषेक पुत्र साधूराम उम्र-23 वर्ष निवासी शिवगढ़ शामिल थे।



