दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में 'डी डी ज्वेलर्स' के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !मिठाइयों की ट्रे पर लिखनी होगी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से नियम सख्तभाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सतीश कुमार ठाकुर सदस्य मनोनीत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागतइटवा में जनता सेवा हॉस्पिटल की सील खोलने पर घमासान! सीएमओ डॉ. संजय दोहरे के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी, शिकायतकर्ता बोले—“अभी मामला खत्म नहीं हुआ, सभी को अदालत में जवाब देना होगा”जांच आख्या में नियमों के उल्लंघन का उल्लेख होने के बावजूद सील खोलने पर गंभीर सवाल, “आवेदन आया था तो खोल दिया”—सीएमओ के कथित बयान से बढ़ा विवाद; लोक सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप
BREAKING
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में ‘डी डी ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?
20 hours ago
हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
2 days ago
बारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रत
3 days ago
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
3 days ago
राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
3 days ago

राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया

हरिद्वार । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश एवं विदेश से अनके विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षाविद तथा विद्यार्थी प्रतिभाग कर...

हरिद्वार । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने गुरुवार को हरिद्वार स्थित पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिवसीय इस सम्मेलन में देश एवं विदेश से अनके विद्वान, शोधकर्ता, शिक्षाविद तथा विद्यार्थी प्रतिभाग कर रहे हैं। उद्घाटन सत्र में अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भारतीय ज्ञान-परम्परा का उद्देश्य केवल बौद्धिक विकास नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, समाज में सद्भाव और मानव कल्याण की भावना को मजबूत करना भी है।

राज्यपाल ने कहा कि प्राच्यविद्या का अध्ययन केवल अतीत को जानने तक सीमित नहीं है। यह भारतीय सभ्यता के विकास, विभिन्न विचारधाराओं के संवाद और मानव समाज के बौद्धिक इतिहास को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि वेद, उपनिषद्, रामायण, महाभारत और भारतीय दर्शन के ग्रंथों में जीवन, नैतिकता, कर्तव्य और सामाजिक समरसता से जुड़े महत्वपूर्ण विचार मिलते हैं।

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सांस्कृतिक विरासत, प्राचीन ज्ञान-परम्परा और भारतीय भाषाओं के संरक्षण एवं संवर्धन को महत्व दिया जा रहा है। ‘विकास भी, विरासत भी’ का विचार आधुनिक प्रगति और सांस्कृतिक जड़ों के बीच समन्वय को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी भारतीय ज्ञान-परम्परा, मातृभाषाओं, बहुविषयक शिक्षा और अनुसंधान को महत्व दिया गया है।

राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से प्राचीन पांडुलिपियों के सर्वेक्षण, संरक्षण और अंकीयकरण की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इन पांडुलिपियों में भारत की सभ्यता और बौद्धिक उपलब्धियों का अमूल्य भंडार है। इनके संरक्षण के साथ भावी पीढ़ियों तक ज्ञान पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

राज्यपाल ने कहा कि युवा शोधार्थियों को प्राचीन ग्रंथों के मूल पाठ, ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और दार्शनिक विचारों का अध्ययन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शोध में स्रोतों की प्रामाणिकता, निष्कर्षों की पारदर्शिता और बौद्धिक ईमानदारी को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। इस अवसर पर राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न प्रकाशनों का लोकार्पण भी किया।

राज्यपाल ने कहा कि हमारी प्राचीन परम्परा में ज्ञान को लोककल्याण से जोड़ने की भावना रही है। “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’’ का मंगलभाव हमें स्मरण कराता है कि ज्ञान का सर्वाेच्च उद्देश्य सम्पूर्ण मानवता के सुख, स्वास्थ्य और कल्याण में योगदान देना है। आज जब विश्व अनेक सामाजिक, पर्यावरणीय और नैतिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब भारतीय ज्ञान-परम्परा में निहित संतुलन, सह-अस्तित्व और समग्र दृष्टि पर इस प्रकार के विमर्श उपयोगी हो सकते हैं।

इस सम्मेलन में पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति स्वामी रामदेव, कुलपति आचार्य बालकृष्ण जी, केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी,कुंभ मेलाधिकारी श्रीमति सोनिका, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर सहित भारतीय विद्वत् परिषद्, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति, विद्वान, आचार्य, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top