
रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड उत्तर प्रदेश
अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगी प्राथमिकता
वाल्टरगंज (बस्ती)। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक सभाजीत सिंह ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था एवं पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने पत्रकारों से क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं, अपराध से जुड़े मामलों और आमजन की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
थाना प्रभारी निरीक्षक सभाजीत सिंह ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा आमजन को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अराजकता और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस और पत्रकार समाज के बीच बेहतर समन्वय होना आवश्यक है। पत्रकारों के माध्यम से क्षेत्र की समस्याओं और आमजन की शिकायतों की जानकारी समय-समय पर मिलती रहती है, जिससे पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने में सहयोग मिलता है।
बैठक में क्षेत्र की शांति व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने मीडिया से सकारात्मक सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।


