दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगीबिस्कोहर में अबन्ती बवासीर क्लीनिक पर उठे गंभीर सवाल, डॉक्टर की डिग्री और ऑपरेशन करने की वैधता की जांच की मांग; राहुल सिंह ने आईजीआरएस पर की शिकायतपीलीभीत में 25 नवंबर से चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़क पर सामान रखने वालों पर होगी कार्रवाईभाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री बनीं लक्ष्मी गुप्ता, समर्थकों में खुशी की लहर
BREAKING
आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यूगंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्नसंविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियानमुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देशINNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शनवाल्टरगंज नवागत थाना प्रभारी सभाजीत सिंह ने मीडिया के साथ की बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर साझा की प्राथमिकताएंपूरनपुर-खुटार हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मचा कोहरामरुधौली में 45 करोड़ के गन्ना भुगतान पर समाजसेवी मनोज कुमार चौधरी का बड़ा ऐलान! किसानों के साथ करेंगे आंदोलन, एसडीएम को सौंपा मांग पत्रबागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पहुंचे पीलीभीत, साक्षी फाउंडेशन आश्रम में स्वामी प्रेम सुगंध से की मुलाकातविधायक निधि से विकास या निजी अस्पताल की रोशनी? रुधौली की जनता पूछ रही—साहब, निधि का हिसाब कहां है!पीलीभीत हाईवे पर सांड़ से टकराई बुलेट, इकलौते बेटे की मौत; साथी गंभीर घायलपीलीभीत: गैस सिलेंडर रिसाव से मकान में भीषण आग लगी

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

आपदा प्रबंधन दिवस पर हरिद्वार में 11 स्थानों पर एक साथ हुई मॉक एक्सरसाइज, 155 घायलों का सफल रेस्क्यू
18 hours ago
गंगा संरक्षण को लेकर डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने की जिला गंगा समिति की 78वीं बैठक सम्पन्न
19 hours ago
संविधान के मूल्यों से परिचित हुए विद्यार्थी, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प, पतंजलि विश्वविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने विजडम वर्ल्ड स्कूल में चलाया जागरूकता अभियान
19 hours ago
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर डीआईजी संजीव त्यागी ने भारतभारी मेला एवं कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए कड़े निर्देश
19 hours ago
INNO RAIL प्रदर्शनी में AND HITECH INDUSTRIES LIMITED का दमदार प्रदर्शन, भारतीय रेलवे के लिए अत्याधुनिक तकनीक और स्वदेशी विनिर्माण क्षमता का किया प्रदर्शन
2 days ago

हरिद्वार में हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई राज्य स्थापना की 26वी वर्षगाँठ, मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया समारोह का शुभारंभ

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद...

हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर जनपद हरिद्वार में विभिन्न कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर ऋषिकुल ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, राज्य आंदोलनकारियों, गणमान्य नागरिकों तथा बड़ी संख्या में आमजन ने प्रतिभाग किया।

समारोह के दौरान गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह का सीधा प्रसारण किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन को देखा तथा प्रदेश की विकास यात्रा और उपलब्धियों से रूबरू हुए।

◆गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संबोधन का ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुआ सीधा प्रसारण

◆राज्य आंदोलनकारियों को पटका एवं माला पहनाकर किया सम्मानित, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

◆उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, विभिन्न विभागों के लाभार्थियों एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

◆सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का किया गया विमोचन

इस दौरान उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले राज्य आंदोलनकारियों को पटका एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष, त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की गई। वहीं, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं, लोकगीतों एवं लोकनृत्यों पर आधारित मनमोहक प्रस्तुतियों से समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। राज्य ने बीते 26 वर्षों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, महिला सशक्तिकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने जनपद हरिद्वार की विभिन्न उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना है। इसके अंतर्गत जनपद हरिद्वार में अब तक एक लाख से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं तथा यूसीसी पंजीकरण में हरिद्वार जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा जनपद हरिद्वार को आकांक्षी जनपद एवं आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित किया गया है। नीति आयोग के संपूर्णता अभियान कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद को मुख्यमंत्री एवं उत्तराखण्ड सरकार द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही नीति आयोग की जुलाई 2022 में जारी रिपोर्ट में हरिद्वार ने देश के 112 आकांक्षी जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए जनपद को 10 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि मिली। वहीं, मार्च 2024 की रैंकिंग में वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जनपद को तीन करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्राप्त हुई। प्रभारी मंत्री ने बताया कि जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में 71 बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 2,231 शिकायतों का निस्तारण किया गया। 22 हजार से अधिक विभिन्न प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन प्राप्त हुए तथा 51 हजार से अधिक लोगों को सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। उन्होंने मिशन ज्ञान गंगा, हरिद्वार का उल्लेख करते हुए कहा कि कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सरल एवं सहज डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने की यह एक अभिनव पहल है।

उन्होंने कहा कि आगामी कुंभ मेला-2027 के दृष्टिगत रोड़ी बेलवाला पुनर्विकास परियोजना, प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास परियोजना तथा गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता अभियानों की कार्ययोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। ऋषिकुल स्थित मदन मोहन मालवीय प्राच्य शोध संस्थान के समग्र विकास एवं विस्तार के लिए नई सोसाइटी के गठन को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके तहत योग एवं ध्यान केंद्र, आयुर्वेद अध्ययन केंद्र, ज्योतिष एवं प्राच्य अध्ययन केंद्र तथा ललित कला केंद्र विकसित किए जाने की योजना है। जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि जनपद में एक लाख से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है तथा लगभग एक लाख 37 हजार लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। स्वास्थ्य सुरक्षा के अंतर्गत जनपद के नागरिकों के लिए 10 लाख 40 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नौ हजार से अधिक तथा शहरी क्षेत्रों में 4,500 से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत दो लाख 52 हजार लोगों को लाभान्वित किया गया है, जबकि जनपद की सहकारी समितियों से दो लाख 35 हजार किसान जुड़कर विभिन्न लाभ प्राप्त कर रहे हैं। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पिछले पांच वर्षों में नंदा गौरा कन्याधन योजना के अंतर्गत 32,825 बालिकाओं को लाभान्वित किया गया है। इनमें 6,396 बालिकाओं को जन्म के समय तथा 26,456 बालिकाओं को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर योजना का लाभ दिया गया। इसी अवधि में कुल 69,122 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा पोषण योजना के अंतर्गत लगभग दो लाख लाभार्थियों को प्रतिवर्ष लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत जनपद में 1,500 सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित करने के लिए 9.60 करोड़ रुपये की अनुदान राशि वितरित की गई है। मनरेगा योजना के माध्यम से लगभग एक लाख परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत 182 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया तथा 256 लाभार्थियों को स्वरोजगार ऋण से लाभान्वित किया गया। पिछले पांच वर्षों में चार हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों का पुनर्गठन एवं दो हजार से अधिक समूहों को रिवॉल्विंग फंड वितरित किया गया है, जिनके माध्यम से लगभग 1,560 समूहों द्वारा आय अर्जित की जा रही है। जनपद में स्वयं सहायता समूहों की मदद से 23 हजार से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में जनपद की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य गठन के समय हरिद्वार में मत्स्य उत्पादन 850 क्विंटल था, जो बढ़कर 30 हजार क्विंटल से अधिक हो गया है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लगभग 13 हजार से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया है।

उन्होंने कहा कि ये उपलब्धियां जनपद में विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम हैं। इस अवसर पर मेयर नगर निगम हरिद्वार किरण जैसल ने अपने संबोधन में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान उसकी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और प्राकृतिक विरासत से है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छ, सुंदर एवं विकसित हरिद्वार बनाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।

वहीं, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान से अस्तित्व में आया है। उनके सपनों का विकसित उत्तराखण्ड बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और राज्य को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा रहा है। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इनमें बागवानी, कृषि, पशुपालन, मत्स्य, डेयरी, सौर ऊर्जा, सहकारिता तथा प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थी शामिल रहे। इसके साथ ही मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर नगर बनाने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले नगर निगम के पर्यावरण मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले व्यक्तियों एवं विद्यार्थियों के कार्यों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों द्वारा सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊंची उड़ान’ का विमोचन किया गया। मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना विभाग में पंजीकृत नुक्कड़ नाटक दल जनचेतना मंच द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों को मतदान के महत्व एवं मतदाता जागरूकता के प्रति प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। प्रदर्शनी में बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक विभाग, कृषि विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), समाज कल्याण, खादी ग्रामोद्योग, अक्षय ऊर्जा (उरेडा), डेयरी, रेशम, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, उद्योग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागीय योजनाओं के स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से आमजन को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई तथा पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद प्रसाद मिश्रा एवं डॉ. नरेश चौधरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यमंत्री शोभाराम प्रजापति, राज्यमंत्री अजीत चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, अनीस गौड़, आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर. के सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट हर गिरी, सीओ हरिद्वार शिशुपाल सिंह नेगी सहित राज्य आंदोलनकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top