
📍पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। सात माह की गर्भवती विवाहिता ने अपने पति, सास, ससुर और एक अन्य महिला के खिलाफ दहेज में पांच लाख रुपये मांगने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी करीब सात माह पहले मोहित दुबे पुत्र रामगोपाल दुबे निवासी बीसलपुर, हाल निवासी नोएडा सेक्टर-15 के साथ हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति मोहित दुबे, सास नीतू दुबे, ससुर रामगोपाल दुबे और प्रीती मिश्रा उस पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बना रहे थे।विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ लगातार मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। पीड़िता ने प्रार्थना पत्र में बताया कि 9 नवंबर 2026 को भी उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर पीलीभीत पहुंची।बेटी पैदा होने पर बच्चे को नुकसान पहुंचाने की धमकी का आरोपपीड़िता ने अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि पति और सास उसे धमकी देते हैं कि यदि बेटी पैदा हुई तो उसे स्वीकार नहीं करेंगे और बच्चे को नुकसान पहुंचाएंगे। साथ ही तलाक देने और जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है।विवाहिता ने थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी निगाहेंफिलहाल यह मामला पुलिस के समक्ष शिकायत के रूप में पहुंचा है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कदम उठाती है।
@amitdixittttgmail-com


