
पीलीभीत। बीसलपुर में सोमवार शाम करीब पांच बजे अज्ञात लुटेरों ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए उसके कानों से सोने के कुंडल झपट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित बड़ा स्थल के पास की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।जानकारी के अनुसार, गजरौला निवासी नन्हीं देवी पत्नी चंद्रपाल सोमवार को किसी काम से बीसलपुर आई हुई थीं। शाम करीब पांच बजे जब वह मोहल्ला बख्तावर लाल स्थित बड़ा स्थल के पास मौजूद थीं, तभी अज्ञात लुटेरों ने मौका पाकर उनके कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाई जानकारीलूट की सूचना मिलने पर हल्का इंचार्ज हिमांशु पुलिस टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई और क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली।इस संबंध में थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला के साथ हुई लूट की घटना की जानकारी मिली है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।


