
📍 पीलीभीत। शहर के व्यस्ततम रामलीला रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के दौरान फाटक बंद किया जा रहा था। इसी बीच जल्दबाजी में निकलने के प्रयास में तेज रफ्तार टमटम ने बंद हो रहे बूम बैरियर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से रेलवे फाटक का बैरियर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्कूली बच्चों, राहगीरों, नौकरीपेशा लोगों और एंबुलेंस को भी जाम के चलते परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही RPF, GRP और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बैरियर को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। सुरक्षा के मद्देनजर ट्रेनों को कॉशन आर्डर पर धीमी गति से निकाला गया।
बताया गया कि टक्कर के बाद टमटम चालक मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। रेलवे प्रशासन ने चालक के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
⚠️ रेलवे प्रशासन की अपील: फाटक बंद होते समय जल्दबाजी न करें और रेलवे सुरक्षा नियमों का पालन करें।



