
बोले– प्रशासन ने अपनी मर्जी से नहीं, बल्कि कुछ साजिशकर्ताओं के दबाव में रद्द कराया कार्यक्रम; 6 दिसंबर को सबूतों के साथ करूंगा खुलासा
रिपोर्टर राहुल सिंह स्टेट हेड दूरदर्पण न्यूज उत्तर प्रदेश
बस्ती। छठ महापर्व के पावन अवसर पर बस्ती जनपद में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने की योजना को जिला प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजक एवं पहल के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले में प्रशासन पर सवाल उठाए और कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।
मनीष मिश्रा का कहना है कि बस्ती में पहली बार कोई निजी व्यक्ति आस्था के महापर्व पर श्रद्धालुओं के सम्मान में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराने का कार्यक्रम आयोजित कर रहा था। इसके लिए उन्होंने अपनी ओर से पहल की थी, लेकिन प्रशासन ने विभिन्न कारणों और नियमों का हवाला देते हुए अनुमति नहीं दी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मनीष मिश्रा ने तीखे शब्दों में कहा कि कार्यक्रम प्रशासन ने अपनी मर्जी से निरस्त नहीं किया, बल्कि कुछ लोगों ने साजिश रचकर इसे रद्द कराया है। उन्होंने आरोप लगाने के साथ ही ‘रंगा-बिल्ला’ और ‘सर्कस’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि आज मैं साजिशकर्ताओं के आगे हार चुका हूं, लेकिन यह हार स्थायी नहीं है। उन्होंने ऐलान किया कि 6 दिसंबर को पूरे मामले का सबूतों के साथ खुलासा करेंगे और बताएंगे कि कार्यक्रम के पीछे कौन लोग साजिश रच रहे थे।
प्रशासन ने कुछ नियम शर्तों के साथ अनुमति निरस्त
फिलहाल हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की अनुमति निरस्त होने और मनीष मिश्रा के आरोपों के बाद जिले में राजनीतिक एवं प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है अब सभी की निगाहें 6 दिसंबर पर टिकी हैं, जब मनीष मिश्रा द्वारा कथित साजिश से जुड़े सबूत सार्वजनिक करने की बात कही गई है


