रुड़की। रुड़की क्षेत्र में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने और इसके उपयोग को सुलभ बनाने के उद्देश्य से ढंडेरा के अशोकनगर बूचडी फाटक के पास में HIC Solar Energy – Aradhya Enterprises प्रतिष्ठान का भव्य उद्घाटन किया गया है। यह नया केंद्र रुड़की के लोगों के लिए सोलर समाधान का एक प्रमुख हब बनेगा।
इस नए प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को सोलर पैनल और इन्वर्टर से जुड़ी सभी आधुनिक और उन्नत तकनीकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जाएंगी। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रतिष्ठान के संचालक रवि सैनी और मुनीश शर्मा ने कहा कि उनका मुख्य ध्येय आम जनता को भारी-भरकम बिजली बिलों से निजात दिलाना और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाना है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सोलर एनर्जी अपनाने से न केवल आर्थिक बचत होती है, बल्कि पर्यावरण को भी सुरक्षित रखने में मदद मिलती है।
ग्राहकों को उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिष्ठान ने देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ साझेदारी की है। यहाँ पर अडानी सोलर (Adani Solar),वारी एनर्जी (Waaree Energies),टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar),लूनो सोलर (Loom Solar),यूटीएल सोलर (UTL Solar) जैसे ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स उचित और किफायती दामों पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
प्रतिष्ठान में मुख्य रूप से सोलर पैनल, हाइब्रिड इन्वर्टर और ऑन-ग्रिड इन्वर्टर की बेहतरीन और अत्याधुनिक रेंज उपलब्ध कराई जा रही है, जिसमें पूरी तरह से उच्च गुणवत्ता वाली सोलर प्लेट्स का उपयोग किया जाता है।
सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री मुफ्त बिजली घर योजना का पूरा लाभ आम जनता तक पहुँचाने के लिए प्रतिष्ठान द्वारा विशेष वित्तीय सहायता और ऋण की सुविधा भी दी जा रही है। योजना के तहत सोलर प्लांट लगवाने पर ₹85,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। ग्राहकों की सुविधा के अनुसार ऋण की अवधि तय की गई है यदि उपभोक्ता सब्सिडी की राशि सीधे जमा करता है, तो लोन 5 वर्ष का रहेगा। वहीं, यदि सब्सिडी का उपयोग किया जाता है, तो लोन की अवधि बढ़ाकर 10 वर्ष तक की जाएगी।



