दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में 'डी डी ज्वेलर्स' के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !मिठाइयों की ट्रे पर लिखनी होगी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से नियम सख्तभाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सतीश कुमार ठाकुर सदस्य मनोनीत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागतइटवा में जनता सेवा हॉस्पिटल की सील खोलने पर घमासान! सीएमओ डॉ. संजय दोहरे के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी, शिकायतकर्ता बोले—“अभी मामला खत्म नहीं हुआ, सभी को अदालत में जवाब देना होगा”जांच आख्या में नियमों के उल्लंघन का उल्लेख होने के बावजूद सील खोलने पर गंभीर सवाल, “आवेदन आया था तो खोल दिया”—सीएमओ के कथित बयान से बढ़ा विवाद; लोक सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप
BREAKING
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में ‘डी डी ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?
22 hours ago
हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
2 days ago
बारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रत
3 days ago
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
3 days ago
राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
4 days ago

झबरेड़ा के नन्हेड़ा अनन्तपुर में आयोजित हुई कश्यप महासभा की बैठक, मांगे पूरी नहीं हुईं तो विधानसभा चुनाव में करेंगे वोट बहिष्कार या उतारेंगे निर्दलीय प्रत्याशी

रूडकी/​झबरेड़ा । झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर में बुधवार को कश्यप महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कश्यप के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता खुद दिनेश कश्यप...

रूडकी/​झबरेड़ा । झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नन्हेड़ा अनन्तपुर में बुधवार को कश्यप महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। महासभा के प्रदेश प्रचार मंत्री दिनेश कश्यप के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता खुद दिनेश कश्यप ने की, जबकि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव एस.के. वर्मा ने शिरकत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के सामाजिक, शैक्षिक और आर्थिक उत्थान के साथ-साथ कश्यप समाज के विभिन्न उपवर्गों को एक मंच पर लाना रहा।

​मुख्य अतिथि एस.के. वर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि कश्यप समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक एकता सबसे जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। साथ ही युवाओं को रोजगार के प्रति जागरूक करने और बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए महासभा पूरी तत्परता से काम करेगी। बैठक में जरूरतमंद विद्यार्थियों की सहायता, प्रतिभाशाली बच्चों को प्रोत्साहन, छात्रवृत्ति, निःशुल्क कोचिंग और समाज के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास स्थापित करने जैसे अहम मुद्दों पर भी रूपरेखा तैयार की गई।

​बैठक में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, नशे जैसी गंभीर बुराइयों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने तथा बाल विवाह और बाल मजदूरी जैसी समस्याओं को रोकने के लिए समाज के लोगों से आगे आने की अपील की गई।

​इस दौरान बैठक में तीखा राजनीतिक रुख भी देखने को मिला। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार कश्यप समाज के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और उनके हक व अधिकार दूसरे समाजों को दिए जा रहे हैं। मत्स्य पालन के पट्टे जो पारंपरिक रूप से कश्यप समाज को आवंटित होते थे, उन्हें भी अन्य लोगों को दिए जाने पर गहरी नाराजगी जताई गई। नेताओं ने याद दिलाया कि पूर्व में कश्यप समाज ने एकजुट होकर भाजपा को समर्थन दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उनकी लगातार उपेक्षा की गई है।

​महासभा ने चेतावनी दी है कि गत माह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 10 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था। यदि प्रदेश सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक संज्ञान नहीं लेती है, तो आगामी विधानसभा चुनाव में कश्यप महासभा या तो कड़ा कदम उठाते हुए वोट का बहिष्कार करेगी, अपना निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतारेगी या किसी अन्य दल के प्रत्याशी को समर्थन देगी। समाज की एकजुटता को सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

​बैठक में दिनेश कश्यप, बीरेंद्र कश्यप, श्याम कश्यप, विजय कश्यप, प्रदीप कश्यप, राहुल कश्यप, टीटू कश्यप, राखी कश्यप, डॉ. प्रेमचंद, नरेश कश्यप, अंकित कश्यप और मनीष कश्यप सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top