रूडकी। वरिष्ठ समाजसेवी, युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में एक विशाल नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सेवा करने के साथ-साथ आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत कर इंजीनियर चैरब जैन को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक सरोकारों के इस प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
शिविर के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने लोगों की आंखों की नि:शुल्क जांच कर उचित सलाह दी। साथ ही, रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया, जिससे जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए इंजीनियर चैरब जैन ने कहा कि ”जन्मदिन केवल खुशियां मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का दिन है। यदि हमारे किसी प्रयास से किसी जरूरतमंद को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलती है या किसी मरीज की जान बचती है, तो इससे बड़ी खुशी और कोई नहीं हो सकती। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमतानुसार जनसेवा के लिए आगे आना चाहिए।”
उन्होंने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे सेवा कार्यों को जनसहयोग से आगे भी जारी रखा जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से नितिन गोयल, पंकज नंदा, गौरव मेहंदीरत्ता, हरिमोहन गुप्ता, वीरेंद्र जैन, अरविंद गुप्ता, रीना नैथानी, अनिरुद्ध गुप्ता, मनीष पांडेय, केके गौतम, महिपाल गिरी, रिंकू बत्रा, गौरव शर्मा, राहुल बंसल, सुभाष सरीन, दीपक पांडेय, अमन गुप्ता, अमोल अग्रवाल, निर्देश सैनी, समाजसेविका रश्मि चौधरी, सुजल कौशिक, आशीष पाल, सागर गौतम, कुशाग्र गर्ग, सरस्वती रावत, आकर्षित शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा: फोनिक्स यूनिवर्सिटी के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के जन्मदिन पर हुआ विशाल रक्तदान व नेत्र जांच शिविर का आयोजन, गणमान्य लोग रहे मौजूद
रूडकी। वरिष्ठ समाजसेवी, युवा भाजपा नेता एवं फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन इंजीनियर चैरब जैन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर साकेत कॉलोनी स्थित हरमिलाप धर्मशाला में एक विशाल नेत्र जांच एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का...
oplus_1024



