दूरदर्पण न्यूज़ सच्चाई का आईना
BREAKING NEWS
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में 'डी डी ज्वेलर्स' के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !मिठाइयों की ट्रे पर लिखनी होगी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से नियम सख्तभाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में सतीश कुमार ठाकुर सदस्य मनोनीत, समर्थकों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागतइटवा में जनता सेवा हॉस्पिटल की सील खोलने पर घमासान! सीएमओ डॉ. संजय दोहरे के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी, शिकायतकर्ता बोले—“अभी मामला खत्म नहीं हुआ, सभी को अदालत में जवाब देना होगा”जांच आख्या में नियमों के उल्लंघन का उल्लेख होने के बावजूद सील खोलने पर गंभीर सवाल, “आवेदन आया था तो खोल दिया”—सीएमओ के कथित बयान से बढ़ा विवाद; लोक सेवा गारंटी अधिनियम के उल्लंघन का भी आरोप
BREAKING
सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्पबारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रतलिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभाराज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन कियापीलीभीत: वरिष्ठ सहायक ₹5,000 रिश्वत लेते गिरफ्ताररुधौली थाने में पीड़ित से कथित तौर पर कहा—‘फालतू आए हो थाने!’ चोटिल बच्चे का इलाज जारी, सीटी स्कैन की सलाह फिर भी नहीं मुकदमा दर्ज10 साल की सजा पूरी कर घर लौट रहे पूर्व मंत्री राम करन आर्य! कल टांडा पुल पर होगा स्वागत, बस्ती की सियासत में बढ़ी हलचलघर का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश का आरोप, गेहूं-चावल समेत घरेलू सामान बेचने का दावा; नगर थाने में दी तहरीररुड़की में ‘डी डी ज्वेलर्स’ के भव्य शोरूम का हुआ शानदार शुभारंभ, बॉलीवुड अभिनेत्री संगीता बिजलानी के दीदार को उमडी फैंस की भीड़झबरेड़ा में दिख कांग्रेस की न्याय यात्रा का जलवा,​ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत व कांग्रेस नेताओं का हुआ नागरिक अभिनंदनजनता सेवा हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला फैसला! सील काटने वाले को ही सौंपा गया चाबी ! नवजात की मौत के मामले से चर्चा में आया अस्पताल, जांच आख्या में अनियमितताओं के उल्लेख के बावजूद सील खोलने पर सवाल; शिकायतकर्ता बोले—अभी लड़ाई खत्म नहीं हुई, कोर्ट में देना होगा जवाब; मकान खाली करने के लिए खोला गया सील ना की संचालित करने को !

सभी मेन्यू देखें

Select City

लेटेस्ट अपडेट्स

सीएम धामी के सख्त रुख और डीएम मयूर दीक्षित की कार्रवाई के बीच बड़ा सवाल: क्या हरिद्वार के ओल्ड इण्डस्ट्रियल एरिया में भी ध्वस्त होगा अवैध कब्जा?
21 hours ago
हिंदू महासभा महिला सभा की जिला महामंत्री बनीं वीनू पाठक संगठन ने किया जोरदार स्वागत, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प
2 days ago
बारिश और बादलों के बीच उत्साह के साथ मनाया करवाचौथ पर्व, सुहागिनों ने वीडियो कॉल, मंदिरों और शास्त्रों के उपायों से खोला का व्रत
3 days ago
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को गायन प्रतियोगिता का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया 143 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
3 days ago
राज्यपाल ने पतंजलि विश्वविद्यालय में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया
4 days ago

डिजिटल अरेस्ट कर होटल व्यवसायी से 50 लाख की ठगी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और डिजिटल ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून ने हरिद्वार स्थित एक होटल कारोबारी के साथ हुई 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात अपराधियों...

हरिद्वार। साइबर अपराधों पर प्रभावी रोकथाम और डिजिटल ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून ने हरिद्वार स्थित एक होटल कारोबारी के साथ हुई 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ठगों ने पीड़ित को ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर और फर्जी कानूनी प्रक्रिया में फंसाकर इस गंभीर वारदात को अंजाम दिया है।

​घटना के संबंध में हरिद्वार निवासी शिकायतकर्ता श्रीमती सनोज ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि गत 14 अक्टूबर को उनके पति रवि कुमार के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति की कॉल आई। फोन करने वाले ने दावा किया कि पीड़ित के आधार कार्ड का उपयोग करके दिल्ली स्थित केनरा बैंक, दरियागंज शाखा में एक फर्जी खाता खोला गया है। उसने बताया कि इस खाते का उपयोग जेट एयरवेज के पूर्व मालिक नरेश गोयल से जुड़े वित्तीय गबन तथा 247 संदिग्ध एटीएम कार्डों के माध्यम से किए गए अवैध लेनदेन में हुआ है। आरोपियों ने पीड़ित दंपत्ति को डराते हुए आरोप लगाया कि उनके नाम से दर्ज इस बैंक खाते में लगभग 6.80 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन दर्ज किया गया है।

​इसके बाद शातिर अपराधियों ने अपनी साजिश को आगे बढ़ाते हुए पीड़ित को झांसे में लेने के लिए उनसे एक फॉर्म भरवाया और उनके मोबाइल में IMO ऐप डाउनलोड कराया। 15 अक्टूबर को ऐप के माध्यम से ‘राहुल गुप्ता’ नामक व्यक्ति ने ऑडियो-वीडियो कॉल की और स्वयं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का वरिष्ठ अधिकारी बताया। आरोपियों ने पीड़ित के व्हाट्सएप अथवा ऐप पर न्यायालय की फर्जी कार्यवाही से संबंधित पांच पन्नों का एक पीडीएफ दस्तावेज भी भेजा। इसके साथ ही ठगों ने पीड़ित को सख्त हिदायत दी कि वे ‘डिजिटल अरेस्ट’ के तहत हैं और मामले की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जब तक जांच जारी है, तब तक वे किसी भी रिश्तेदार या परिचित से न तो मिलेंगे और न ही कोई बात करेंगे।

​आरोपियों के लगातार दबाव और गिरफ्तारी के भय में आकर पीड़ित दंपत्ति ने अपने सभी बैंक खातों का विवरण ठगों के साथ साझा कर दिया। इसके पश्चात ठगों के निर्देश पर पीड़ित ने आईडीबीआई बैंक में रखी अपनी एफडी तुड़वाकर 50 लाख रुपये आरोपियों द्वारा बताए गए एक बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। हालांकि, जब रकम किसी व्यक्तिगत या सरकारी खाते के बजाय एक निजी लिमिटेड कंपनी के खाते में मंगवाई गई, तो पीड़ित को धोखाधड़ी का संदेह हुआ। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित परिवार ने तत्काल साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर आपबीती बताई।

​पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में अज्ञात साइबर ठगों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की एक विशेष तकनीकी टीम मामले की गहन जांच कर रही है और जिस बैंक खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की गई है, उसे प्राथमिकता के आधार पर फ्रीज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

​साइबर क्राइम पुलिस आम जनता से पुनः अपील करती है कि भारतीय कानून में ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी कोई कानूनी व्यवस्था नहीं है। पुलिस, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई या कोई भी अन्य जांच एजेंसी कभी भी फोन, व्हाट्सएप या किसी भी वीडियो कॉल के जरिए किसी व्यक्ति को गिरफ्तार या डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है। नागरिक किसी भी अनजान कॉल पर अपने बैंक खाते, एफडी अथवा गोपनीय वित्तीय दस्तावेज साझा न करें। यदि कोई व्यक्ति फोन पर पुलिस या जांच एजेंसी का डर दिखाकर डराए, तो घबराएं नहीं और तुरंत अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में संपर्क करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी की आशंका होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

Advertisement

Babar Khan

Author at दूरदर्पण न्यूज़

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top